{"_id":"59dd13524f1c1b6e548b6909","slug":"150766068719-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पराली जलाने पर प्रतिबंध के विरोध में गरजी भाकियू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पराली जलाने पर प्रतिबंध के विरोध में गरजी भाकियू
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
पराली जलाने पर प्रतिबंध के विरोध में गरजी भाकियू
बिलासपुर। खंड बिलासपुर के गांव अजीजपुर कलां में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने पराली जलाने पर लगे प्रतिबंध के विरोध में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाकियू के ब्लॉक प्रधान सुखदेव सिंह ने कहा कि सरकार का यह फरमान किसान विरोधी है। किसान के पास खेत को तैयार कर अगली फसल की बिजाई करने के लिए जलाने के सिवाय दूसरा कोई चारा नहीं है। यदि सरकार पराली जलाने पर प्रतिबंध लगाती है तो वह पराली को स्वयं खरीदे। यदि सरकार ने पराली जलाने पर किसानों के ऊपर मामला दर्ज किया तो भाकियू इसका विरोध करेगी और किसानों के समर्थन में उतर कर खुद किसानों के खेतों में जाकर पराली जलाएगी। इस अवसर पर काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।