फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   यमुनानगर की सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे

यमुनानगर की सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे

Sat, 07 Oct 2017 12:59 AM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर की सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे
यमुनानगर की सड़कों में गड्ढे ही गड्ढे
विज्ञापन

अमर उताला ब्यूरो
यमुनानगर। शहर की सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं और सरकार-प्रशासन सोए हुए हैं। जब सरकारी मशीनरी नींद से नहीं जागी तो स्वराज अभियान और द यूथ ने सड़कों पर गड्ढों का आईना दिखाने का निर्णय लिया। इसके लिए संस्था ने एक व्हाट्स एप नंबर जारी कर उस पर गड्ढों और खस्ताहाल सड़कों की फोटो भेजने के लिए लोगों से अपील की। इसके तहत गड्ढों में चूने से विभिन्न स्लोगन लिखे जा रहे हैं और विभिन्न पोस्टर भी लगाए जा रहे हैं, जिसमें तेरा ध्यान किधर है, तेरी मौत इधर है आदि स्लोगन शामिल हैं। संस्था के मुताबिक, इसके तहत महज कुछ दिनों में अब तक 1500 लोगों ने गड्ढों वाली सड़कों के फोटो भेजे हैं। इस कड़ी में शुक्रवार को दूसरे दिन गड्ढों को हाईलाइट किया गया।
स्वराज अभियान के सदस्य गौरव शर्मा ने बताया कि उनकी यह मुहिम तब तक जारी रहेगी, जब तक शहर की सड़कों की हालत न सुधर जाए। उनकी ओर से व्हाट्स एप नंबर 9068748425 जारी किया गया है, जिस पर शहरवासी अपने आसपास के बड़े से बड़े गड्ढे की फोटो भेज सकते हैं। व्हाट्स एप के माध्यम से मिली फोटो की लोकेशन पर पहुंचकर वह गड्ढों को हाईलाइट करने के लिए सफेद चूने से उस पर मेरा गड्ढा मेरा गौरव, तेरा ध्यान किधर है...तेरी मौत इधर है, क्या मेरा शहर गड्ढों का राजा जैसे स्लोगन लिखे जा रहे हैं। इसके अलावा पास में कई स्लोगन लिखे पोस्टर भी लगाए जा रहे हैं। इस मुहिम का उद्देश्य सरकार को याद दिलाना है की शहर में सड़कें टूटी हैं, जिसे जल्द दुरुस्त किया जाना चाहिए। ताकि इससे जान-माल का नुकसान न हो। इस मौके पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य संजीव वालिया, जिला अध्यक्ष सुमित पाल सिंह, जिला सचिव अंकित त्यागी, गौरव शर्मा, दीपक भोला व दा यूथ के फाउंडर सदस्य नवीन, सौरभ, तनिष और हिमांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अभी दो दिन और चलेगी मुहिम
संस्था के सुमित पाल सिंह ने बताया की उन्होंने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर मुहिम की कुछ झलकियों की विडियो को लाइव किया था। जिसे अभी तक साढे़ नौ हजार लोगों ने देखा है और लगभग 200 लोग शेयर कर चुके हैं। इससे पता चलता है की स्थानीय लोग इन सड़कों से कितने परेशान हैं। स्वराज अभियान की ये मुहिम चार दिन पूरे शहर में चलेगी। जिनमे स्थानीय लोग भी हिस्सा ले रहे हैं। अभियान के पहले ही दिन 1500 से ज्यादा गड्ढों की फोटो स्थानीय लोग भेज चुके हैं। इस मुहिम का उद्देश्य सरकार को याद दिलाना है कि यमुनानगर शहर में सड़कें खस्ताहाल हैं और उन्हें जल्द से जल्द बनवाया जाए। इस अभियान में राज्य कार्यकारिणी सदस्य संजीव वालिया, जिला अध्यक्ष सुमित पाल सिंह, जिला सचिव अंकित त्यागी, गौरव शर्मा, दीपक भोला, शिवदयाल सिंह, विजय कुंद्रा व दा यूथ के फाउंडर सदस्य नवीन, सौरभ, वरुण , तनिष, व हिमांशु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

काश सीएम! साहब गुजर जाते तो सड़क गड्ढा मुक्त हो जाती
संगठन ने पोस्टर भी लगाए जिस पर सरकार पर तंज कसते हुए लिखा गया है कि काश सीएम साहब इस सड़क से गुजर जाते तो ये सड़क भी गड्ढा मुक्त हो जाती। जिला अध्यक्ष सुमित पाल सिंह ने बताया की बीते दिनों जिले में आए सीएम मनोहर लाल खट्टर का रूट जिन सड़कों से था, केवल उन्हीं की मरम्मत की गई। बाकी की सड़कों का हाल बदतर पड़ा हुआ है। इसलिए संगठन की तरफ से ऐसे पोस्टर लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed