{"_id":"59d66cf54f1c1b9d538b5d65","slug":"15072248741120-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दामला ने फतेहपुर को 20 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दामला ने फतेहपुर को 20 रनों से हराया
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दामला ने फतेहपुर को 20 रनों से हराया
अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। यूथ क्लब कांजनू की ओर से गांव में कराई जा रही 15 दिवसीय शहीद उधमसिंह कांबोज क्रिकेट प्रतियोगिता में वीरवार को सिली और रविंद्र भटली ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। पहला मैच बकाना और सुरा के बीच खेला गया, जिसमें सुरा ने बकाना को 10 रनों से हराया। सुरा ने पहले खेलते हुए निर्धारित 11 ओवरों में 76 रन बनाए जवाब में बकाना की टीम 64 रन बनाकर आल आउट हो गई। दूसरा मैच दामला और फतेहपुर के बीच खेला गया। जिसमें दामला ने फतेहपुर को 20 रनों से हरा दिया। दामला की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 11 ओवर में 115 रन बनाए, जवाब में फतेहपुर की टीम 95 रन बना सकी। तीसरा मैच बहादुरपुर और धौड़ंग के बीच खेला गया, जिसमें बहादुरपुर ने जीत हासिल की। बहादुरपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 84 रन बनाए जवाब में धौड़ंग की टीम 78 रन बनाकर आल आउट हो गई। चौथा मैच नंदपुरा और मंडेबर के बीच खेला गया। मंडेबर ने पहले खेलते हुए निर्धारित 11 ओवर में 70 रन बनाए। जवाब में नंदपुरा की टीम ने अंतिम ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर लिया। आयोजक अखिल कांबोज ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 31 हजार रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं, उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। इस अवसर पर अखिल कांबोज कांजनू, निखिल कांबोज, अभिषेक, सचिन, शैंटी, विकास, लक्षमीचंद, अक्षम, अनुप, गौरव, अमित, रॉकी सांगवान आदि उपस्थित थे।