फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   आपके हाथों की मेहंदी बढ़ाएगी इनके त्यौहार की रंगत

आपके हाथों की मेहंदी बढ़ाएगी इनके त्यौहार की रंगत

Thu, 05 Oct 2017 11:03 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
आपके हाथों की मेहंदी बढ़ाएगी इनके त्यौहार की रंगत
आपके हाथों की मेहंदी ला सकती है किसी के चेहरे पर मुस्कान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। करवाचौथ पर आपके हाथों की मेहंदी किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। इंडस्ट्रियल एरिया स्थित शिरडी साईं मंदिर में साईं सौभाग्य संस्था की ओर से इसके लिए पहल की जा रही है। इसके तहत मंदिर में शिक्षा-दीक्षा ले रहीं 25 लड़कियों की ओर से करवाचौथ से एक दिन पहले सात अक्तूबर को मेहंदी लगाई जाएगी। यहां आने वाली महिलाओं और युवतियों को बाजार से सस्ते दामों पर आकर्षक डिजाइन की मेहंदी लगाई जाएगी। इससे इकट्ठी हुई राशि को लड़कियां पढ़ाई और अन्य कार्यों पर खर्च कर पाएंगी।
इंडस्ट्रियल एरिया स्थित शिरडी साईं मंदिर में साईं सौभाग्य संस्था की ओर से सात अक्तूबर को सुबह नौ से रात नौ बजे तक मेहंदी मेला लगाया जाएगा। मंदिर कमेटी के महासचिव निपुण गर्ग ने बताया कि साईं सौभाग्य संस्था का यह पांचवां मेहंदी मेला है। इसमें साईं कन्या विकास अभियान की 25 लड़कियां हिस्सा लेंगी। ये सभी लड़कियां गरीब तबके से हैं, इसलिए करवाचौथ पर उन्हें मेहंदी लगाने के हुनर से रोजगार मुहैया कराया जा रहा है। ये लड़कियां मंदिर में आने वाली महिलाओं और युवतियों को बाजार से बहुत कम दामों पर मेहंदी लगाएंगी। बीते चार वर्षों में मेहंदी मेले में लोगों का खासा रुझान रहा, जिसमें लड़कियों की ओर से मेहंदी लगाकर इकट्ठी की गई राशि को उन्हें ही सौंप दिया गया। इसे लड़कियों ने अपने पढ़ाई और अन्य खर्च पर वहन किया। इसी तरह इस बार भी मेहंदी मेला में लड़कियों की ओर से मेहंदी लगाने से इकट्ठी हुई राशि को उन्हीं के विकास पर खर्च किया जाएगा। मेहंदी मेला में लड़कियों को भोजन सहित मेहंदी लगाने की किट साईं सौभाग्य की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

लड़कियों को दी दो माह की ट्रेनिंग
साईं मंदिर में साईं सौभाग्य की ओर से चल रहे नि:शुल्क स्कूल की प्रिंसिपल मीनू तालुजा ने बताया कि लड़कियों को दो माह से मेहंदी लगाने की ट्रेनिंग दी जा रही है, ताकि वह करवाचौथ के उपलक्ष्य में सात अक्तूबर को मंदिर में लगने वाले मेहंदी मेला में महिलाओं और युवतियों को हर तरह के डिजाइन की मेहंदी लगा सकें। मेले में अगर शहरवासियों का सहयोग रहा तो इन कन्याओं का कोई सपना पूरा होगा, क्योंकि सभी लड़कियां गरीब घर से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed