फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   नहीं आए निगम कमिश्नर, डिप्टी मेयर का चुनाव स्थगित, भड़के इनेलो और कांग्रेस के पार्षदों ने किया प्रदर्शन

नहीं आए निगम कमिश्नर, डिप्टी मेयर का चुनाव स्थगित, भड़के इनेलो और कांग्रेस के पार्षदों ने किया प्रदर्शन

Thu, 05 Oct 2017 12:32 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
नहीं आए निगम कमिश्नर, डिप्टी मेयर का चुनाव स्थगित, भड़के इनेलो और कांग्रेस के पार्षदों ने किया प्रदर्शन
नहीं आए निगम कमिश्नर, डिप्टी मेयर का चुनाव स्थगित, भड़के इनेलो और कांग्रेस के पार्षदों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। करीब तीन माह बाद होने वाले नगर निगम के डिप्टी मेयर का चुनाव कमिश्नर के न आने से स्थगित कर दिया गया। चुनाव न होने से गुस्साए इनेलो और कांग्रेस के पार्षदों ने चुनाव स्थल पर ही जमीन पर बैठकर नारेबाजी की। विरोधी पार्षदों ने नगर निगम कमिश्नर के साथ भाजपा को भी आड़े हाथ लिया। आरोप लगाया कि, हार की डर से भाजपाइयों ने नगर निगम कमिश्नर के जरिए चुनाव स्थगित कराया है। वहीं, नगर निगम ईओ का कहना है कि कमिश्नर की तबीयत खराब होने पर वह चुनाव प्रक्रिया में नहीं आ पाए। डिप्टी मेयर के चुनाव कब होंगे, इसका फैसला अभी नहीं हो पाया है। इसके बाद मेयर, कांग्रेस और इनेलो पार्षद प्रदर्शन करते हुए चुनाव रूम से निकले और सचिवालय द्वार पर आकर प्रदर्शन किया।
डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार को चुनाव स्थल बनाया गया था। नगर निगम मेयर सरोज बाला (इनेलो), इनेलो पार्षद अजय बिल्लू, पूर्व डिप्टी मेयर रामपाल, जसबीर, प्रिया, सतपाल डग्गा, पंडित राम स्वरूप शर्मा और कांग्रेस समर्थित पार्षद निर्मल चौहान, देवेंद्र सिंह, सुशल चावला निर्धारित समय दोपहर तीन बजे से आधा घंटा पहले ही सचिवालय में चुनाव स्थल पर पहुंच गए थे। इसके बाद भाजपा के समर्थित पार्षद सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू, संगीता सिंघल, निशा, प्रीति जौहर, कुसुम त्यागी, नीरज राणा, कर्मवीर व मौजी सेठी पहुंचे, मगर निगम कमिश्नर गिरीश अरोड़ा नहीं पहुंचे। पार्षदों ने साढ़े तीन बजे तक निगम कमिश्नर का इंतजार किया, मगर कमिश्नर का पता नहीं चला। कुछ देर बाद पार्षदों को संदेश मिला कि कमिश्नर गिरीश अरोड़ा की तबीयत खराब हो गई है। इसलिए वे चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकते। इस पर इनेलो और कांग्रेस के पार्षद भड़क गऐ। उन्होंने कमिश्नर के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इनेलो और कांग्रेस के पार्षदों ने भाजपा पर आरोप लगाया कि डिप्टी मेयर चुनाव के लिए भाजपा के पास पूरा कोरम नहीं है। जिस कारण वह नगर निगम कमिश्नर को चुनाव में आने से रोक रहे हैं, ताकि चुनाव स्थगित हो सके और उन्हें कोरम पूरा करने का अधिक समय मिल सके। इसके बाद चुनाव को स्थगित कर दिया गया। जिसके बाद सभी पार्षद वापस चले गए। हालांकि भाजपा पार्षदों ने उन पर लगे आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

भाजपा में संगीता सिंघल और प्रीती जौहर है डिप्टी मेयर की दौड़ में
भाजपा में डिप्टी मेयर की दौड़ में संगीता सिंघल का नाम आगे चल रहा है। इसके बाद प्रीती जौहर और कुसुम त्यागी पर भी भाजपा दांव लगा सकती है। इधर, सीनियर डिप्टी मेयर का कहना है कि डिप्टी मेयर पद के लिए संगीता सिंघल को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि उनके नाम पर सहमति नहीं बनती तो वोटिंग द्वारा डिप्टी मेयर के पद का उम्मीदवार घोषित किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि डिप्टी मेयर भाजपा का ही बनेगा। वहीं, इनेलो और कांग्रेस में गठजोड़ है। हालांकि उन्होंने अभी तक डिप्टी मेयर पद के लिए किसी का नाम घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजाद पार्षदों पर होगी नजर
डिप्टी मेयर बनाने का भाजपा और कांग्रेस-इनेलो दोनों दावा कर रहे हैं। ऐसे में तीन आजाद पार्षदों पर नजर रहेगी। बताया यह भी जा रहा है कि कुछ इनेलो पार्षद भाजपा के पक्ष में हो वोट डाल सकते हैं। वहीं आजाद पार्षद भी विकास कार्य कराने को लेकर भाजपा को समर्थन दे सकते हैं।
26 जुलाई को दिया था रामपाल ने इस्तीफा
नगर निगम की महिला पार्षद से छेड़छाड़ और मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने के आरोपी तत्कालीन डिप्टी मेयर रामपाल ने 26 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। रामपाल ने मेयर सरोज बाला को एक लाइन में लिखा हुआ इस्तीफा दिया था। जिसमें उन्होंने लिखा है कि मैं राम पाल डिप्टी मेयर, नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी जिला यमुनानगर अपनी व्यक्तिगत समस्या के मद्देनजर स्वेच्छा से डिप्टी मेयर के पद से त्याग पत्र देता हूं। इसके बाद से पक्ष और विपक्षी दलों ने डिप्टी मेयर की कुर्सी के लिए जोड़ तोड़ शुरू कर दिया था।

तबीयत खराब होने के चलते नहीं आए कमिश्नर
निगम कमिश्नर गिरीश अरोड़ा की तबीयत खराब होने के कारण वह चुनाव प्रक्रिया में भाग नहीं ले सके। चुनाव की आगामी तिथि के लिए नगर निगम कमिश्नर से बात की जाएगी। बैठक कर जल्द ही चुनाव की आगामी तिथि की घोषणा जल्द कर दी जाएगी।
दीपक सुरा, ईओ, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed