फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   दादुपुर नलवी नहर के लिए लड़ेंगे लड़ाई : अभय चौटाला

दादुपुर नलवी नहर के लिए लड़ेंगे लड़ाई : अभय चौटाला

Thu, 05 Oct 2017 12:32 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
दादुपुर नलवी नहर के लिए लड़ेंगे लड़ाई : अभय चौटाला
दादुपुर नलवी नहर के लिए लड़ेंगे लड़ाई : अभय चौटाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। दादुपुर नलवी नहर बंद किए जाने के राज्य सरकार के फैसले के बाद राजनीति गर्माई हुई है। रोजाना किसानों के धरने में शामिल होने कोई न कोई बड़ा नेता पहुंच रहा है, कांग्रेस की नेता सैलजा से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तक इसमें शामिल हो चुके हैं। अब बुधवार को इनेला के नेता अभय सिंह चौटाला यहां पहुंचे और कांग्रेस-भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि, दादुपुर-नलवी नहर कांग्रेस का नहीं, इनेलो का ड्रीम प्रोजेक्ट था और इसको इनेलो ने ही शुरू किया था। भाजपा सरकार ने इसको बंद करने का निर्णय लेकर किसानों के साथ विश्वासघात किया है। इनेलो नहर को बंद नहीं होने देंगे। इसके लिए लोकसभा से लेकर विधानसभा तक में लड़ाई लड़ेंगे। कहा कि, भाजपा सरकार हाईकोर्ट की ओर से निर्धारित मुआवजा 1500 करोड़ देने से बचने के लिए इस नहर को बंद कर रही है, अगर प्रदेश में इनेलो सरकार आती तो 15 हजार करोड़ खर्च करके भी इस योजना को सिरे चढ़ाया जा सकता था। चौटाला जगाधरी अनाजमंडी गेट पर धरने पर बैठे किसानों को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, सांसद दुष्यंत चौटाला और अन्य इनेलो नेता थे। प्रदर्शन के बाद उन्होंने डीआरओ को राज्यपाल के नाम को ज्ञापन सौंपा। जिसमें उनसे मांग की है कि नहर को दोबारा शुरू किया जाए। अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा ने इस परियोजना को डी-नोटिफाई करने का निर्णय लेकर किसानों के साथ धोखा किया है, क्योंकि जिला यमुनानगर का यह क्षेत्र पहले ही डार्क जोन में है। अगर यह परियोजना बंद होती है तो यह क्षेत्र सरस्वती नहर के पानी से वंचित रह जाएगा, क्योंकि इसी के जरिये सरस्वती का पानी आना था। इस मौके पर पूर्व विधायक दिलबाग सिंह, ईश्वर पलाका, भाकियू के प्रदेश सचिव हरपाल सुढेल, बाबू राम गुंदयाना, संजू गुंदयाना आदि मौजूद रहे।
बाबाओं को खुश करने के लिए है पैसा, किसानों को देने को नहीं : अरोड़ा
इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने भी भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार बाबाओं को खुश करने के लिए पैसा खर्च कर रही है। आरएसएस की संस्थाओं को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों रुपये दे रही है, लेकिन अगर नहर के नाम पर किसानों को मुआवजा दिए जाने की बात आई है तो सरकार इस योजना को ही बंद कर रही है। सरकार के पास देश के लोगों का पेट पालने वाले किसानों के लिए पैसा नहीं है।
विज्ञापन

सुर्खियां बटोरने आई कांग्रेस : दुष्यंत
सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि दादुपुर-नलवी नहर का निर्माण कांग्रेस का नहीं, इनेलो का ड्रीम प्रोजेक्ट था। इनेलो ने नहर की परिकल्पना प्रोजेक्ट तैयार कराया था। कांग्रेस तो अखबारों और टीवी चैनलों में सुर्खियां बटोरने के लिए किसानों के बीच आई। इनेलो भविष्य में भी किसानों के साथ कदम से कदम मिलकर चलेगी। इसके लिए चाहे लोकसभा और विधानसभा की लड़ाई क्यों न लड़नी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के सामने फिर टूटे यातायात नियम
इनेलो नेताओं के आगमन पर काफी संख्या में इनेलो कार्यकर्ता बाइक से धरना स्थल पर पहुंचे। अधिकतर बाइक पर तीन-तीन कार्यकर्ता बैठे हुए थे। कुछ कार्यकर्ता बाइक चलाते हुए भी सेल्फी ले रहे थे। कारों की खिड़कियों और कारों की छत पर बैठकर युवा कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंचे। कुछ युवा कार्यकर्ता बाइक पर खड़े होकर नेशनल हाईवे पर मार्च निकालते हुए आए। लेकिन पुलिस मूकदर्शक देखती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed