फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   वॉलीबाल चैंपियनशिप में पहले दिन बाबू वृषभान स्कूल का दबदबा

वॉलीबाल चैंपियनशिप में पहले दिन बाबू वृषभान स्कूल का दबदबा

Thu, 05 Oct 2017 12:32 AM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
वॉलीबाल चैंपियनशिप में पहले दिन बाबू वृषभान स्कूल का दबदबा
वॉलीबाल चैंपियनशिप में पहले दिन बाबू वृषभान स्कूल का दबदबा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। तीन दिवसीय सीबीएसई क्लस्टर वॉलीबाल चैंपियनशिप का बुधवार को नेशनल पब्लिक स्कूल में रंगारंग आगाज हो गया। स्टूडेंट्स की ओर से पेश किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। इससे पहले मुख्य अतिथि एडीजीपी ओपी सिंह ने दीप जलाकर और ध्वजारोहरण कर प्रतियोगिता की शुरुआत की। मुख्य अतिथि ने मार्च पास्ट की सलामी ली। बाद में खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के प्रबंधक आरएस पुंडीर ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न भेंट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी आनंद चौधरी ने की। प्रतियोगिता में हरियाणा और पंजाब के 62 स्कूलों की टीमें भाग ले रहीं हैं। पहले दिन बाबू वृषभान डीएवी पब्लिक स्कूल संगरूर का दबदबा रहा। स्कूल की टीम ने 12 में से दो मुकाबले जीते, जबकि एक मुकाबले का परिणाम अभी नहीं आ सका था।
वॉलीबाल प्रतियोगिता के पहले दिन 12 मैच खेले गए। पहला मैच लड़कों के बीच खेला गया। अंडर-19 के इस मुकाबले में बाबू वृषभान डीएवी पब्लिक स्कूल संगरूर विजयी रहा। लड़कों के ही अंडर-17 मुकाबले में शाह सतनामजी स्कूल सिरसा ने जीत हासिल की। वहीं लड़कियों के अंडर -17 वर्ग में गुरु गोबिंद पब्लिक स्कूल मुक्तसर विजेता बना, जबकि दूसरे मुकाबले में कन्या गुरुकुल स्कूल कुरुक्षेत्र विजेता बना।
विज्ञापन

लड़कों के अंडर-19 वर्ग के दूसरे मैच में हरिओम शिवओम पब्लिक स्कूल रादौर ने जीत हासिल की। लड़कों के अंडर-17 वर्ग में दूसरे मैच में बाबू वृषभान डीएवी पब्लिक स्कूल संगरूर ने बाजी मारी, जबकि लड़कों के अंडर-19 वर्ग के तीसरे मुकाबले में डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सकराला की टीम ने जीत हासिल की। अंडर 19 बालक वर्ग के चौथे मुकाबले में मुकट पब्लिक स्कूल मुक्तसर की टीम और पांचवें मुकाबले में संत ईस्सर सिंह पब्लिक स्कूल संगरूर विजेता बना। लड़कों के अंडर-17 वर्ग में तीसरे मुकाबले में लार्डराम पब्लिक स्कूल भटिंडा ने और चौथे मुकाबले में यूनिवर्सल पब्लिक सीनियर सेकेेंडरी स्कूल भटिंडा की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टूडेंट्स के कार्यक्रम देख दबाईं दांतों तले अंगुलियां
क्लस्टर वॉलीबाल चैंपियनशिप के शुभारंभ पर गीतांश, वरुण, परविंद्र, शिक्षा, आशका, दिव्या, सृष्टि, हिताक्षी और पायल ने गणेश वंदना पेश की। इसके बाद स्कूली बच्चों ने पंजाबी नृत्य, भंगड़ा और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर स्टूडेंट्स ने दातों तले अंगुलियां दबा लीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed