{"_id":"59cfebe74f1c1b9c538b5080","slug":"150679861416-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने अवैध ओवरलोड वाहनों का रास्ता रोका, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने अवैध ओवरलोड वाहनों का रास्ता रोका, लगा जाम
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने ओवरलोड वाहनों का रास्ता रोका, लगा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
खिजराबाद। देवधर से बेगमपुर पंचायती रास्ते से होकर जाने वाले ओवरलोड वाहनों से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को ओवरलोड वाहनों का रास्ता रोक दिया। ग्रामीणों का कहना है कि ये वाहन बेलगढ से अवैध खनन करके गांव के रास्तों से निकलते हैं और बेगमपुर जाते हैं। रास्ते रोकने से गांव में ओवरलोड वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों ने ओवरलोड वाहनों के चालकों को चेतावनी देते हुए जाम खोला कि यदि वह दोबारा इस रास्ते से गुजरे तो दोबारा रास्ता जाम कर दिया जाएगा। ग्रामीण विक्रम गुज्जर,सतीश कुमार,वकील नरेश कुमार,राजेश कुमार,मुनैश कुमार, रमेश कुमार ने बताया कि देवधर से बेगमपुर जाने वाले पंचायती रास्ते से अवैध खनन सामग्री से ओवरलोड वाहनों की कतार लगी रहती है, जिससे गांव की गलियां खराब हो ही रहीं हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चालक धीमी गति से वाहन नहीं चलाते जिससे हादसे का खतरा रहता है। देवधर वासियों का कहना है कि यदि वाहन चालक नहीं माने तो वे गांव की गली में खाई खोदकर रास्ता बंद कर देंगे।