फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   नगर पालिका चुनाव : आज ईवीएम में बंद होगा उम्मीदवारों का भाग्य.....

नगर पालिका चुनाव : आज ईवीएम में बंद होगा उम्मीदवारों का भाग्य.....

Sun, 24 Sep 2017 12:55 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका चुनाव : आज ईवीएम में बंद होगा उम्मीदवारों का भाग्य.....

विज्ञापन
नगर पालिका चुनाव : आज ईवीएम में बंद होगा उम्मीदवारों का भाग्य
अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। नगर पालिका रादौर के लिए रविवार को पहली बार 13 वार्डों के लिए मतदान होगा। इसी के साथ मैदान में उतरे 44 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जाएगी। इसके लिए प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद शनिवार को उम्मीदवार डोर टू डोर मतदाताओं से संपर्क करते नजर आए, शनिवार की बारिश भी बाधा नहीं बन पाई। उम्मीदवार भीगते-भीगते प्रचार करते देखे गए। सभी उम्मीदवार अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। रविवार को सुबह सात बजे से पांच बजे तक पार्षद पद के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। यदि रविवार को भी बारिश इसी प्रकार चलती रही तो मतदान बुरी तरह प्रभावित हो सकता है। वहीं अफसरों ने लोगों से मतदान की अपील की है।
मतदान को लेकर चुनाव कर्मचारियों ने संभाली ड्यूटी
रविवार को हो रहे मतदान को लेकर प्रशासन के अधिकारियों ने जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में चुनाव में तैनात कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में कर्मचारियों को चुनाव से संबंधित सामग्री और ईवीएम दी गईं। इसके अलावा चुनाव में तैनात कर्मचारियों को किस प्रकार मतदान कराना है, इस बारे विस्तार से जानकारी दी गई। चुनाव अधिकारी एसडीएम डॉ. पूजा भारती ने कर्मचारियों को चुनाव कराने की सभी गतिविधियों के बारे में बताया। इसके बाद कर्मचारियों को चुनाव सामग्री देकर मतदान केंद्रों पर भेजा गया। मतदान के लिए 13 वार्डों में 100 से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई है। नपा सचिव सुरेंद्र मलिक ने बताया कि कर्मचारियों को मतदान केंद्रों पर पोलिंग एजेंट बनाने के लिए फार्म दिए गए हैं। उम्मीदवार मतदान केंद्र पर जाकर फार्म लेकर उन्हें भरकर कर्मचारियों को दे सकते है।
विज्ञापन

प्रशासन ने किए शराब के ठेके सील, फिर भी बिक रही शराब
नगरपालिका चुनावों को लेकर प्रशासन ने शुक्रवार की शाम को रादौर और उसके आसपास के क्षेत्र के ठेकों को सोमवार तक के लिए सील कर दिया है। ठेके बंद होने के बावजूद उम्मीदवार जमकर मतदाताओं को शराब परोस रहे हैं। मतदाताओं तक आसानी से शराब की बोतलें पहुंच रहीं हैं। उम्मीदवारों ने ठेके सील होने से पहले ही शराब का स्टॉक कर रखा है, ताकि ठेके बंद होने के बाद भी मतदाताओं तक शराब पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन, आठ और नौ नंबर मतदान केंद्र को घोषित किया संवेदनशील
नगरपालिका चुनावों में 13 में से तीन मतदान केंद्रों को संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्र घोषित किया गया है। नपा सचिव सुरेंद्र मलिक ने बताया कि गांव छोटाबांस में स्थित वार्ड नंबर 3 के मतदान केंद्र को संवेदनशील घोषित किया गया है। इसके अलावा 8 व 9 नंबर मतदान केंद्र को भी संवदेनशील घोषित किया गया है। इन मतदान केंद्रों में पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी भी मतदान केंद्र पर कोई भी अप्रिय घटना न घटे। इसका पूरा इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed