{"_id":"59c413294f1c1b29688b5cad","slug":"15060222205-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका चुनाव : आाज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका चुनाव : आाज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका चुनाव : आज थमेगा प्रचार का शोर
अमर उजाला ब्यूरो
रादौर। नगरपालिका रादौर में रविवार को होने जा रहे चुनाव के लिए 22 सितंबर की शाम को पांच बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी चुनाव प्रचार नहीं कर सकेंगे। नियमाें का उल्लंघन करने वाले उम्मीदवारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। नपा सचिव सुरेंद्र मलिक ने बताया कि चुनाव अधिकारी एसडीएम रादौर डॉ. पूजा भारती के आदेश के मुताबिक नपा चुनाव में 22 सितंबर की शाम पांच बजे तक चुनाव प्रचार किया जा सकता है। इसके बाद कोई भी चुनाव प्रचार करेगा तो वह नियमों का उल्लंघन करेगा। इसके अतिरिक्त 22 सितंबर को सभी प्रत्याशियों की ओर से हर हाल में अपना चुनाव खर्च का रजिस्टर बिल सहित चेक कराना होगा। सभी प्रत्याशी चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार कार्य करें और कार्रवाई से बचें। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर रविवार को सुबह 7 बजे से 5 बजे तक मतदान होगा। इस दौरान मतदाता अपने मतदान केंद्र पर अपने मत का प्रयोग कर सक ते हैं। मतदाताओं को मत डालने के लिए अपने साथ अपना पहचान पत्र लाने होंगे।
वोट के लिए खिलाए जा रहे गोलगप्पे
नगरपालिका चुनाव में उम्मीदवार लाखों रुपये का खर्च कर रहे हैं। कई वार्डों में कड़े मुकाबले को अपने पक्ष में करने के लिए उम्मीदवार एक दूसरे से ज्यादा खर्च करने की होड़ लगाए हैं। मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए प्रत्याशी हर पैंतरा आजमाने में जुटे हैं। मतदाताओं के वोट के लिए उम्मीदवार मतदाताओं के दोस्तों, रिश्तेदारों से उन पर दबाव भी डलवा रहे हैं। वीरवार को बहुत से वार्डों में महिलाओं के लिए प्रत्याशियों की ओर से चाट-टिक्की का भी प्रबंध किया गया था। महिलाओं को गोलगप्पे खिलाए गए। इस दौरान उम्मीदवारों ने अपने वार्डों की गलियों में चाट-टिक्की की रेहड़ियां भेजकर मतदाताओं को लुभा रहे हैं। शुक्र वार व शनिवार को भी इसी प्रकार का सिलसिला जारी रहेगा। फिलहाल रविवार को प्रत्याशियों को पता चलेगा कि उनकी आवभगत का मतदाताओं पर कितना प्रभाव पड़ा।