फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत, सड़कों पर जमा पानी बना आफत

बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत, सड़कों पर जमा पानी बना आफत

Sun, 06 Aug 2017 01:40 AM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:40 AM IST
विज्ञापन
बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत, सड़कों पर जमा पानी बना आफत
बारिश से उमस से मिली राहत तो जलभराव ने की फजीहत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। ट्विनसिटी सहित साथ लगते कस्बों में शनिवार दोपहर तीन बजे से करीब पौने घंटे हुई झमाझम बारिश से लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की, लेकिन सरकारी अमले की उदासीनता से लोगों को फजीहत भी झेलनी पड़ी। जल निकासी व्यवस्था ठीक न होने से सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को मुसीबत झेलनी पड़ी।
शुक्रवार देर रात से ही आसमान में बादल छाने लगे थे। रात करीब सवा एक बजे बारिश होने लगी और करीब आधे घंटेभर तेज बारिश हुई। इसके बाद शनिवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर करीब तीन बजे से बारिश होने लगी। घंटेभर हुई झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को राहत महसूस हुई। बारिश के बाद दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद देर शाम तक आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। मौसम सुहावना होने पर शाम के वक्त लोगों का काफ रौनक देखी गई, जहां काफी संख्या में बच्चे व युवा झूले झूलते नजर आए। मॉडल टाउन के राजीव, हरीश व भूपेश ने कहा कि बीते दिनों हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई, लेकिन इसके बाद से उमसभरी गर्मी से लोग परेशान थे। शुक्रवार रात व शनिवार दोपहर में हुई झमाझम बारिश से काफी राहत महसूस हुई है।
विज्ञापन

पॉश एरिया में भी जमा हुआ पानी
बारिश से शहर के पॉश एरिया मॉडल टाउन के मेला सिंह चौक, नेहरू पार्क, मधु चौक रोड, छोटी लाइन जैसी मुख्य सड़कों सहित प्रोफेसर कॉलोनी, लाजपत नगर, आजाद नगर जैसे निचले इलाकों समेत विभिन्न कॉलोनियों में पानी जमा हो गया। इससे राहगीर व वाहन चालक दिक्कताें से दो-चार होते नजर आए। बीते दिनों हुई बरसात के बाद सड़कों में बने गड्ढों के बीच कई जगह वाहन चालक रेंगते नजर आए और जाम जैसी स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम को देख खिले किसानों के चेहरे
दो दिन से बदले मौसम के मिजाज को देख खासकर धान के सिंचाई कार्य में लगे किसानों के चेहरे खिले नजर आए। किसान राकेश, भूपेश, संतोष, राजेंद्र ने कहा कि धान की फसल को सिंचाई के लिए अधिक मात्रा में पानी की जरूरत होती है। मौजूदा समय में किसान धान की निलाई व सिंचाई कार्य में लगे हैं, ऐसे वक्त में बारिश फसल के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी।

जगाधरी में हुई बारिश से मुख्य सड़कों पर भारी जलभराव हो गया। सिविल लाइन जगाधरी, छोटी लाइन, टाऊन हाल, बुड़िया गुट चुंगी, शमशान घाट रोड पर हुए जलभराव से वाहन चालकों व राहगीरोें को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed