{"_id":"598626174f1c1b62728b4816","slug":"15019638017-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की फसल में स्प्रे करते हुए दो मजदूरों की बिगड़ी हालत, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की फसल में स्प्रे करते हुए दो मजदूरों की बिगड़ी हालत, एक की मौत
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान की फसल में स्प्रे करते हुए दो मजदूरों की बिगड़ी हालत, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। थाना सदर जगाधरी के गांव खारवन में धान की फसल में दवा का छिड़काव करते हुए दो मजदूरों की हालत बिगड़ गई। दोनों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक के परिजन ने शव को पोस्टमार्टम कराए बिना ही घर ले गए।
गांव खारवन निवासी ओमपाल (46) और सुरेंद्र (40) गांव के ही किसान बिंद्री के धान के खेतों में स्प्रे के माध्यम से दवा का छिड़काव कर रहे थे। दवा का छिड़काव करते हुए दोनों की अचानक हालत बिगड़ गई। किसान बिंद्री और ओमपाल को लोग जगाधरी के निजी अस्पताल में ले गए। जहां उपचार के दौरान सुरेंद्र की मौत हो गई। जबकि ओमपाल का इलाज अस्पताल में ही चल रहा है। सुरेंद्र की मौत होने के बाद परिजन उसके शव को बिना पुलिस कार्रवाई घर ले गए।