{"_id":"598376ef4f1c1bc6758b46e7","slug":"15017879793-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम के निरीक्षण से अफसरों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम के निरीक्षण से अफसरों में मचा हड़कंप
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआरएम ने लिया स्टेशन का जायजा, प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। अंबाला रेलवे मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार ने गुरुवार को यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीआरएम और अन्य अधिकारियों के निरीक्षण से स्थानीय रेलवे अधिकारियों-कर्मचारियों में हड़कंप मचा रहा। करीब दो घंटे डीआरएम स्टेशन पर रहे और यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा के लिए अलग-अलग जगहों पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुधारने की हिदायत देते रहे।
अंबाला रेलवे मंडल के डीआरएम दिनेश कुमार गुरुवार सुबह करीब सवा दस बजे अपनी विशेष गाड़ी से यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके साथ रेलवे के अन्य मंडल अधिकारी भी मौजूद थे। डीआरएम दिनेश कुमार ने सबसे पहले स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर-1 की लंबाई बढ़ाने के कार्य को लेकर अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने जल्द से जल्द इसकी लंबाई बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने रेलवे ट्रैक के बीच बारिश का पानी जमा होने की समस्या को दूर करने के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके बाद डीआरएम ने वेटिंग हॉल, टिकटघर आदि का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और सुधार किए जाने के आदेश दिए।
दैनिक रेल यात्रियों ने की ट्रेनों के ठहराव की मांग
डीआरएम के निरीक्षण के दौरान दैनिक यात्री संघ के प्रधान हरप्रीत सिंह, राजेश भाटिया, नरेश कुमार, अवतार चुघ ने उन्हें स्टेशन की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि संघ की ओर से कई बार कुछ जरूरी ट्रेनों के ठहराव के लिए मांग की जाती रही है। मांग की कि, यात्रियों के हित के लिए ट्रेनों का ठहराव कराया जाए। इसके अतिरिक्त स्टेशन परिसर के बाहर शौचालयों और पेयजल की सुविधा को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। डीआरएम ने ट्रेनों के ठहराव सहित अन्य समस्याओं के समधान के लिए कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।