फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सरकार एक दिन के नोटिस पर करा दे चुनाव तो सभी कॉलेजों से जीतकर निकलेगी इनसो: चौटाला

सरकार एक दिन के नोटिस पर करा दे चुनाव तो सभी कॉलेजों से जीतकर निकलेगी इनसो: चौटाला

Thu, 27 Jul 2017 12:54 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
सरकार एक दिन के नोटिस पर करा दे चुनाव तो सभी कॉलेजों से जीतकर निकलेगी इनसो: चौटाला
सरकार एक दिन के नोटिस पर करा ले चुनाव, सभी कॉलेज में जीतेगी इनसो: चौटाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने बुधवार को प्रदेश की भाजपा सरकार पर करारे प्रहार किए। चौटाला ने भाजपा पर छात्र संघ चुनाव से भागने का आरोप लगाया। चुनौती दी कि, सरकार एक दिन के नोटिस पर चुनाव करा ले, सभी कॉलेज में इनसो ही जीतेगी। आरोप लगाया कि, जब भाजपा को लगा कि हरियाणा के सभी कॉलेज में ताऊ देवीलाल की नीतियों से पार पाना असंभव है तो सरकार ने चुनाव नहीं कराए। चौटाला यमुनानगर में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के कार्यालय पर इनेलो की छात्र इकाई इनसो की जिलास्तरीय बैठक में बोले रहे थे।
दिग्विजय चौटाला ने चेतावनी दी कि, जब तक छात्र संघ चुनाव नहीं हो जाते हैं, तब तक इनसो चैन से नहीं बैठेगी। कहा कि आज मौजूदा सरकार की नीतियों से सबसे अधिक परेशान युवा हैं। सरकार तीन साल में महज एक ही भर्ती पूरी कर पाई है। प्रदेश में इतनी बेरोजगारी बढ़ गई है कि एक भर्ती से कुछ हल नहीं निकलने वाला है। चौटाला ने वादा किया कि इनेलो सरकार आने पर बड़े पैमाने पर भर्ती निकाली जाएंगी और नियमित अंतराल पर उन्हें भरा भी जाएगा। बैठक में इनसो के प्रदेश प्रभारी प्रो. रणधीर चीका ने भी संबोधित किया। युवाओं से कहा कि इनसो से युवा और छात्र लगातार जुड़ते जा रहे हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक दिलबाग सिंह सहित इनसो से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

सोनीपत में मनेगा 15वां स्थापना दिवस
दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इनसो का स्थापना दिवस सोनीपत में मनाया जाएगा। इसमें बिहार के युवा उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित देश के कई सांसद मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि अबकी बार इनसो के स्थापना दिवस में प्रदेश के साथ दिल्ली, चंडीगढ़ राजस्थान से भी पचास साठ हजार छात्र शिरकत करेंगे। इनसो स्थापना दिवस में कई पंजाबी व हरियाणवीं गायक प्रस्तुति देंगे। एक रंग मंच कार्यक्रम होगा, जिसमें देश की मौजूदा हालात पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed