फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   पेयजल आपूर्ति न होने पर फूटा लोगों को गुस्सा, कतारबद्ध होकर महिलाओं ने रोका स्टेट हाईवे

पेयजल आपूर्ति न होने पर फूटा लोगों को गुस्सा, कतारबद्ध होकर महिलाओं ने रोका स्टेट हाईवे

Thu, 27 Jul 2017 12:51 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
पेयजल आपूर्ति न होने पर फूटा लोगों को गुस्सा, कतारबद्ध होकर महिलाओं ने रोका स्टेट हाईवे
पेयजल संकट पर महिलाओं का फूटा गुस्सा, स्टेट हाईवे किया जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। अफसरों की उदासीनता ने पब्लिक को सड़क पर उतरने के लिए मजबूर कर दिया। ट्यूबवेल की मोटर खराब होने से तीन दिन से तीन कॉलोनियों की पेयजल सप्लाई ठप रही, मगर अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। नतीजतन पब्लिक का गुस्सा फूट पड़ा, चूल्हा चौका छोड़ कैंप की तीन कॉलोनियों की महिलाएं हाईवे पर पहुंच गईं। उनके साथ दूसरे लोग भी पहुंच गए। सब ने बुधवार दोपहर सहारनपुर-कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया। महिलाएं हाईवे पर कतार लगाकर खड़ी हो गईं। जाम लगने से हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की सूचना मिलते ही फर्कपुर थाना एसएचओ राकेश कुमार और गांधी नगर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने विभाग अधिकारियों से फोन पर बातकर महिलाओं को घंटेभर में पेयजल आपूर्ति होने का आश्वासन दिलाया। इसके बाद महिलाओं ने जाम खोला।
कैंप क्षेत्र की जैन कॉलोनी, रणजीत कॉलोनी और शर्मा कॉलोनी में नलकूप की मोटर खराब होने से तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी हुई थी। शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पानी के लिए तरस रहे लोग वार्ड नंबर 17 की पार्षद सुशल जावला के पति अमन जावला की अगुवाई में सहारनपुर कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर ममीदी मोड़ के पास पहुंच गए। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे तीनों कॉलोनियों के तकरीबन 50 महिला-पुरुष सड़क के बीच कतारबद्ध होकर खड़े हो गए। स्टेट हाईवे पर किसी को भी दूसरी तरफ जाने नहीं दिया। इससे हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। कॉलोनी वासी चंचल धीमान, कुसम शर्मा, कविता, बबली, विजय चोपड़ा, सुदेश रानी, सरीता और शांति ने बताया कि उनकी कॉलोनियों में लगे जनस्वास्थ्य विभाग के ट्यूबवेल की मोटर खराब होने से तीन दिनों से पानी के लिए तरस रहे हैं। इसकी वजह से दैनिक दिनचर्या भी प्रभावित है। इस बारे में कई बार संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार से समस्या का समाधान कराने की मांग की। लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया।
विज्ञापन

बॉक्स
चौकी इंचार्ज बोले मोटर ठीक करवाकर ही जाऊंगा
जाम लगने की सूचना मिलते ही थाना फर्कपुर प्रभारी राकेश कुमार, गांधी नगर चौकी इंचार्ज एसआई कृष्ण दत्त मौके पर पहुंचे। उन्होंने पार्षद के पति अमन जावला और महिलाओं को समझाया, लेकिन पब्लिक पानी उपलब्ध होने तक जाम न खोलने पर अड़ी थी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने विभाग अधिकारियों से बातचीत कर ट्यूबवेल की मोटर को जल्द ठीक करवाकर पानी आपूर्ति सुचारू करने की बात कही। चौकी इंचार्ज कृष्ण दत्त ने महिलाओं को कहा कि जब तक उनके घरों में पानी नहीं पहुंचेगा वह ट्यूबवेल पर ही बैठे रहेंगे। मोटर ठीक करवाकर ही वे चौकी जाएंगे। इसके बाद महिलाएं शांत हुईं और जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
दूसरी कॉलोनी के नलकूपों से लाईं पानी
कॉलोनी की प्रतिभा, शिमला देवी, कांता, सुमन, प्रेमलता, मानसी, सोनिया आदि ने बताया कि कंठ सूखा देने वाली इस गर्मी में तीन दिन से वे पेयजल की बूंद बूंद को तरस रहे हैं। ऐसे में उन्होंने क्षेत्र की अन्य कॉलोनियों के नलकूपों से सिर और वाहनों से पानी ढो रही हैं।
बॉक्स
जाम में फंसी दवा की गाड़ी और कई रोडवेज बस
महिलाओं की ओर से लगाए गए जाम में दवा की मेडिकल फ्रिजर बॉक्स गाड़ी फंस गई। इसके अलावा कई रोडवेज बसें, ट्रक, कारें व अन्य वाहन जाम में फंसे रहे। बसों और कारों में सवार यात्रियों को गर्मी के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दरम्यान कुछ वाहनों व दोपहिया वाहन चालकों ने अन्य वैकल्पिक रास्तों का सहारा लिया।
बॉक्स
स्पेयर में होनी चाहिए मोटर
जाम लगाने वाली महिलाओं को नेतृत्व कर रहे पार्षद सुशल जावला के पति अमन जावला का कहना है कि नलकूप में मोटर बार बार खराब होती है। जिससे लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ता है। विभाग को चाहिए कि नलकूप में एक मोटर स्पेयर में रखे। ताकि एक मोटर खराब होने पर स्पेयर में रखी दूसरी मोटर को बदला जा सके और लोगों को पेयजल के लिए न तरसना पड़े।
बॉक्स
शाम पांच बजे पेजयल आपूर्ति हुई शुरू
जाम लगाने के बाद ठेकेदार के कारिंदे खराब हुई मोटर को दामला से ठीक करवाकर लाए। शाम करीब चार बजे नलकूप में मोटर फिट की गई। जिसके बाद कॉलोनियों में पेयजल की आपूर्ति सुचारू रूप से हो सकी। ट्यूबवेल की मोटर ठीक होने तक गांधी नगर चौकी इंचार्ज कृष्णदत्त मौके पर बैठे रहे। वहीं, पेयजल आने के बाद महिलाओं ने राहत की सांस ली।

वर्जन
ट्यूबवेल की मोटर खराब होने से पेयजल आपूर्ति की दिक्कत आई थी। मोटर को ठीक करवा दिया गया है। कॉलोनियों में पेयजल की आपूर्ति सुचारू रूप से कर दी गई है।
- अरविंद रोहिला, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग।
वर्जन
सहारनपुर-कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर महिलाओं की ओर से जाम लगाने की सूचना पर वे मौके पर गए थे। जाम खुलवा दिया गया था। चौकी इंचार्ज कृष्णदत्त ने मौके पर खड़े होकर पेयजल की समस्या का समाधान करवा दिया गया है।
- राकेश कुमार, एसएचओ, थाना फर्कपुर।
फोटो : 26 से 28 व 30 से 32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed