{"_id":"59779c0d4f1c1bb3088b4605","slug":"15010110376-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमकॉम फाइनल की स्वीटी कांबोज ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमकॉम फाइनल की स्वीटी कांबोज ने पाया पहला स्थान
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाली तीज पर झूला डाला
यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज में मंगलवार को हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर अंब्रेला पेंटिंग वर्कशॉप एंड एग्जिबिशन कम सेल और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रिंसिपल वरिंद्र गांधी ने बताया कि मानव विकास विभाग एवं वुमन स्टडी सेल की ओर से हरियाली तीज महोत्सव मनाया गया। इसमें फाइन आर्ट विभाग की ओर से आयोजित अंब्रेला पेंटिंग वर्कशॉप एंड एक्जिबिशन कम सेल में छात्राओं ने खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्राओं ने छातों पर फैब्रिक कलर का इस्तेमाल कर एक से बढ़ कर एक कल्पनाओं को आकार दिया। किसी ने श्रीराधा-कृष्ण का स्वरूप बनाया तो किसी ने प्रकृति के मनोरम दृश्य को दर्शाया। फाइन आर्ट्स विभाग की प्रो. विद्या बाली ने छात्राओं को लाइव पेंटिंग करने की कला भी सिखाई। हरियाली तीज महोत्सव में शिक्षक और छात्राओं ने कॉलेज परिसर में लगे झूले का आनंद उठाया। प्रतियोगिता में एमकॉम फाइनल की स्वीटी कांबोज ने प्रथम, बीए. द्वितीय वर्ष की प्रीती वर्मा ने दूसरा, बीएससी आईटी द्वितीय वर्ष की अदिति और बीएससी कंप्यूटर साइंस की नेंसी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बीएससी नॉन मेडिकल प्रथम वर्ष की आंचल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।