{"_id":"596fc1134f1c1b46188b4761","slug":"15004962201720-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिन को रिहा न करने पर 20 को जीटी रोड जाम करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिन को रिहा न करने पर 20 को जीटी रोड जाम करने की चेतावनी
Updated Thu, 20 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
किसान को रिहा नही किया तो 20 को करेंगे जीटी रोड जाम
रादौर। गंाव श्यामगढ़ (करनाल) के किसान जसविंद्र सिंह को प्रशासन की ओर से जेल में बंद करवाने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (तनमान गुट) संघर्ष की राह पर उतर आई है। भाकियू ने मामले को लेकर आरपार की लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया है। संघर्ष को कामयाब बनाने के लिए भाकियू जिला प्रधान सुभाष गुर्जर ने बुधवार को गांव रादौरी, चमरोडी, बकाना, बैंडी, खजूरी, जुब्बल आदि गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सरकार व प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसान जसविंद्र सिंह को 19 जुलाई तक जेल से रिहा नहीं किया गया तो 20 जुलाई को प्रदेश के हजारों किसान जीटी रोड जाम करके अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे। वहीं, किसान जसविंद्र सिंह को रिहा न करने के विरोध में जेल भरो आंदोलन भी चलाएंगे। ये प्रदर्शन पूरे प्रदेश में होगा।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जीएसटी में किसानों के कृषि यंत्र पर 12 प्रतिशत टैक्स लगाया गया है। जो सरासर गलत है। किसानों की आर्थिक हालत पहले से बदतर है। ऐसे में किसानों पर टैक्सों की मार करके सरकार किसान को आर्थिक रूप से पूरी तरह बर्बाद करना चाहती है। किसानों के कृषि यंत्र पर टैक्स लगाकर भाजपा ने किसान विरोधी होने का सबूत दिया है। जिसके परिणाम भाजपा को भुगतने पड़ेंगे। इस अवसर पर जयपाल चमरोडी, प्रधान सीटू नंबरदार, उपप्रधान सुभाष चमरोडी, ईज्ञापाल धानुपुरा, शमशेर खजूरी, पवन जुब्बल, रघुबीर जुब्बल, पवन गोयल दामला, अशोक शर्मा खजूरी आदि मौजूद थे।