फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   यमुनानगर पहुंची वन चेतना यात्रा, विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

यमुनानगर पहुंची वन चेतना यात्रा, विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Thu, 20 Jul 2017 01:59 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर पहुंची वन चेतना यात्रा, विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
यमुनानगर पहुंची वन चेतना यात्रा
विज्ञापन

यमुनानगर। वन विभाग द्वारा निकाली जा रही वन चेतना यात्रा बुधवार को यमुनानगर पहुंची। यहां पहुंचने पर यात्रा को स्थानीय पंचायत भवन से हरी झंडी दिखाते हुए यमुनानगर के विधायक घनश्यामदास अरोड़ा ने जिले के विभिन्न स्थानों के लिए रवाना किया।

बता दें कि लोगों को वृक्षारोपण एवं वृक्षों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए वन चेतना यात्रा शुरू की गई है, जो छह जुलाई को सिवानी (भिवानी) से शुरू की गई थी और हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, जींद, कैथल, पानीपत, करनाल होते हुए यमुनानगर पहुंची। इस अवसर पर भारतीय वन सेवा के अधिकारी राजीव ताजियान ने विधायक तथा भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राजेश सपरा, जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्य राकेश त्यागी का पौधे भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद वन चेतना यात्रा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जगाधरी में पहुंची। भारतीय वन सेवा के अधिकारी राजीव ताजियान ने बच्चों व अध्यापकों को बताया कि यदि समय रहते वनों की ओर विशेष ध्यान नहीं दिया तो आने वाले समय में हमें पर्यावरण प्रदूषण संबंधी अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने बच्चों व अध्यापकों का आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाए और उनका संरक्षण भी करें। वन राजिक अधिकारी रामपाल ने रेंज की पौध नर्सरी के बारे में जानकारी दी। वन विभाग की नाटकीय मंडली ने बंया नामक नाटक के माध्यम से बच्चों को पेड़-पौधे, नदी, नालों व अन्य प्राकृतिक स्त्रोतों के संरक्षण की जानकारी दी। कार्यक्रम के बाद वन चेतना यात्रा छछरौली होते हुए राजकीय उच्च स्कूल मलिकपुर खादर पहुंची। इस मौके पर अशोक चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, मलिकपुर खादर की सरपंच जसविंद्र कौर व अरविंद सिंह ने राजकीय उच्च स्कूल मलिकपुर के बच्चों व अध्यापकों के साथ मिलकर पौधरोपण किया। इस मौके पर वन राजिक अधिकारी कुलदीप सिंह, मंडलीय प्रचार अधिकारी कैथल सरोज, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के प्रधानाचार्य जयसिंह जुल्का, जसविंद्र पाल, सतप्रकाश, राजकीय उच्च स्कूल मलिकपुर खादर के मुख्याध्यापक सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, गीता देवी, सरोज बाला, वन दरोगा सतपाल, वन रक्षक अनुज कुमार, सोनू व अंबाला प्रचार एवं विस्तार विंग के सुभाष व संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed