फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   15 lakh saplings will be planted to bring greenery

Yamuna Nagar News: हरियाली लाने के लिए रोपे जाएंगे 15 लाख पौधे

Fri, 17 May 2024 05:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 17 May 2024 05:44 AM IST
विज्ञापन
15 lakh saplings will be planted to bring greenery
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। इस बार 15 लाख पौधों से जिले की हरियाली की छटा बिखरेगी। दरअसल वन विभाग की 18 नर्सरियों में 84 प्रजातियों के पौधे तैयार हैं। इनसे जिले की 769.313 हेक्टेयर से अधिक भूमि हरियाली से खिल उठेगी। कुछेक पौधे अलग से उन पौधों की जगह (रिप्लेसमेंट) लगेंगे जो किसी कारणवश टूट कर खत्म हो चुके या फिर सूख गए।
जुलाई, अगस्त और सितंबर मानसून सीजन की शुरूआत होते ही प्लांटेशन का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। वहीं वन विभाग की जिले में 18 नर्सरियां हैं जिनमें 84 से अधिक प्रकार की प्रजातियों के पौधों की पौध तैयार हो चुकी। इनमें नीम, बरगद, पीपल, पिलखन, कट सागवान, पपरी, कुसुम, चौकरसिया, मोलसिरी, बाकेन, बहेरा, शीशम, सफेदा, पोपुलर, रोहेरा, तून, टीक, सिबल, अर्जुन, खैर, कीकर, डैंक, जंगल जलेबी, खैरी, फ्रांश, गुलमोर, सिल्वर ओक, आम, जामुन, अमरूद, अनार, ईमली व पपीता आदि प्रजातियों पेड़ों की पौध तैयार हो चुकी है।
विज्ञापन

जुलाई, अगस्त और सितंबर तीन माह में इन पौध का पौधरोपण शुरू हो जाएगा। बता दें वन विभाग ने कईं बार कुछ गांवों का सर्वे किया था। इसमें ज्यादातर पेड़ टूटे मिले, कई जगहों पर पेड़ गायब और कुछ जगहों पर सूखे थे। हालांकि पेड़ क्यों सूखे थे इसका पता नहीं चला। इसके बाद विभाग ने पर्यावरण संरक्षण को बचाने के लिए मुहिम को चलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






हालांकि जिले में हरियाली की कोई कमी। मगर धड़ाधड़ कंक्रीटों की मीनारें बनने से अब इसका असर हरियाली पर भी पड़ने लगा है। लोग हरियाली को खत्म कर भवनों को तैयार करने में लगे हैं। जबकि दूसरी तरफ हरियाणा एनवायरमेंटल सोसायटी (एचईएस) के संस्थापक ग्रीनमैन प्रोफेसर एसएल सैनी का कहना है। वे 32 साल से पौधरोपण करने का कार्य करते आ रहे हैं।
उनके प्रयास से शहर में लगभग तीन लाख के पेड़ लगे हैं। लेकिन उन्हें दुख इस बात का भी जिन पेड़ों को उन्होंने मेहनत से लगाया और देखरेख की, अब उन्हें लोग काट देते या फिर तोड़ देते हैं। जो पर्यावरण के लिए खतरा भी। इस समय लोगों पर्यावरण के प्रति जागरूक होने की बहुत आवश्यकता है। हर घर में एक पेड़ लगा होना अति आवश्यक है।

इस बार 15 लाख पौधे लगाए जाने हैं। इनकी पौधे तैयार हो चुकी है। जुलाई, अगस्त व सितंबर माह में इनका पौधरोपण करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा स्कूलों व पंचायतों में यह पौधे वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा सभी को पौधरोपण करने के बाद देखभाल की शपथ भी दिलाई जाएगी। - विरेंद्र सिंह गिल, डीएफओ, वन विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed