फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   जीवन में सकारात्मक बने रहना ही जरूरी: उषा कुंडू

जीवन में सकारात्मक बने रहना ही जरूरी: उषा कुंडू

Thu, 13 Jul 2017 12:35 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
जीवन में सकारात्मक बने रहना ही जरूरी: उषा कुंडू
जीवन में सकारात्मक बने रहना ही जरूरी: उषा कुंडू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
इनर व्हील क्लब ऑफ जगाधरी-यमुनानगर की ओर से बुधवार को निजी होटल में स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि डीएसपी उषा कुंडू ने शिरकत की।
उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ कर कहा कि सकारात्मक सोच का संबंध सिर्फ करियर से नहीं है। यह आपके पारिवारिक और सामाजिक जीवन से भी जुड़ी है। नकारात्मक सोच वाले व्यक्ति अपने आसपास एक ऐसा नकारात्मक माहौल बना लेते हैं, जो उनके साथ आसपास के लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर डालता है।
कार्यक्रम में वर्ष-2017-18 के लिए पारुल चानना को प्रेजीडेंट, शशि गुप्ता को इमीजेट पास्ट प्रेजीडेंट, कविता मेहता को सचिव, पूनम गर्ग को कोषा अध्यक्ष, सुनीता गुप्ता को आईएसओ, पारुल राणा को संपादक व अपेक्षा गर्ग को जिला संपादक की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

वर्ष-2016-17 में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की रिपोर्ट पूर्व प्रधान शशि गुप्ता ने पेश की। सभी सदस्यों को क्लब की और से सम्मानित किया गया। अंकिता ने कविता व अंजना विनायक ने गाना गाकर सभी का मन मोह लिया। लीला गुप्ता ने आए हुए सभी पदाधिकारी व सदस्यों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रीय गीत के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया। मौके पर डॉ. सुनीता सलूजा, अनीता सलूजा, डॉ. करतार कौर, रानी भट्ठी, उमा मोदगिल, प्रवीन गर्ग, रेखा लूथरा, शशि गर्ग, अंजना विनायक, बेला विनायक, उमा सपरा, चंद्र कपूर, डॉ. इकबाल कौर, रमनीत कौर सहित 45 से अधिक सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed