फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   14 year old rape victim gives birth to baby girl in hospital

Yamuna Nagar News: दुष्कर्म पीड़िता 14 वर्षीय किशोरी ने अस्पताल में बच्ची को दिया जन्म

Tue, 28 May 2024 06:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 28 May 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
14 year old rape victim gives birth to baby girl in hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। दुष्कर्म पीड़िता एक 14 वर्षीय किशोरी और नौंवी कक्षा की छात्रा ने रविवार को सिविल अस्पताल में शिशु को जन्म दिया। मां की मानें पेट में दर्द के बाद जब चिकित्सकों ने जांच की तो उसे बेटी के गर्भवती होने का पता चला। इसके बाद उसकी तुरंत डिलीवरी करानी पड़ी। आरोप है कि पुराना हमीदा निवासी युवक मुद्रीश ने बहला फुसला और डराकर किशोरी के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए। अब मां की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति की वर्ष-2020 में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। इसके बाद से वह मेहनत मजदूरी करके बच्चों का पालन पोषण कर रही है। उसकी 14 वर्षीय बेटी शहर के निजी स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ती है। रविवार को उसकी बेटी के पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया। इसके बाद वह उसे लेकर सिविल अस्पताल में गई जहां पर अल्ट्रासाउंड करने पर डॉक्टर ने बताया कि उसकी बेटी करीब 32 सप्ताह की गर्भवती है और उसकी आज ही डिलीवरी करानी पड़ेगी। इसके बाद बेटी ने बच्ची को जन्म दिया। नवजात को निकु वार्ड में रखा गया है। जब उसने अपनी लड़की से इस बारे पूछताछ की तो उसने बताया कि पुराना हमीदा निवासी मुद्रीश से उसकी दोस्ती थी। वह अक्सर महिला के काम पर जाने के बाद किशोरी के घर पर पहुंच जाता था और डरा धमकाकर उससे शारीरिक संबंध बनाता था। किशोरी की मां का आरोप है कि आरोपी मुद्रीश ने उसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर उसके साथ जबरन गलत काम किया है जिससे वह गर्भवती हुई।
विज्ञापन



केस दर्ज कर लिया : जगदीश चंद्र
शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया गया है। किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया है। किशोरी व बच्ची अभी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढाई माह में दूसरी घटना आई सामने
जिले में ढाई माह में दुष्कर्म पीड़िता किशोरी द्वारा बच्ची को जन्म देने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले मार्च माह में परिवार के सदस्यों के साथ पश्चिम बंगाल से बूड़िया क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी परिजनों के साथ आई थी। आरोप है कि पश्चिमी बंगाल निवासी इमरान नाम का युवक नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया था। तीन माह बाद नाबालिग लड़की फिर से घर वापस आ गई थी। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई थी। लोकलाज के कारण परिवार पश्चिम बंगाल से बेटी को लेकर यहां आ गया था। किशोरी ने अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया था। इस केस को पश्चिमी बंगाल पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed