फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   1.36 lakh withdrawn from bank account by deceiving

Yamuna Nagar News: झांसा देकर बैंक खाते से निकाले 1.36 लाख

Fri, 27 Sep 2024 07:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 27 Sep 2024 07:46 PM IST
विज्ञापन
1.36 lakh withdrawn from bank account by deceiving
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड से पॉलिसी बंद कराने का झांसा देकर लक्ष्मी गार्डन निवासी परमिंद्र कुमार से एक लाख 36 हजार रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लक्ष्मी गार्डन निवासी परमिंद्र कुमार ने बताया कि उसके पास 24 सितंबर को अनजान नंबर से फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को बैंक कर्मी बताया और कहा कि उनके एसबीआई क्रेडिट कार्ड से हेल्थ इंश्योरेंस पालिसी की हुई है। इस पर उसने आरोपी को बताया कि उन्होंने कोई पाॅलिसी नहीं कराई हुई है। इस पर आरोपी ठग ने उसे पॉलिसी बंद कराने के बारे में बताया।
विज्ञापन

आरोपी ने उसे बताया कि वह उसके क्रेडिट कार्ड से लगी पॉलिसी को बंद कर देगा। पाॅलिसी बंद कराने के नाम पर ठग ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया और क्रेडिट कार्ड की पूरी डिटेल ली। थोड़ी देर बाद उसके मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने के संदेश आए। अलग अलग कर साइबर ठग ने उसके खाते से एक लाख 36 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना उन्होंने पुलिस और बैंक अधिकारियों को दी। उसने अपना क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कराया। इसकी शिकायत साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी रविकांत का कहना है कि अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed