{"_id":"676338f3f3fc5f43610515fc","slug":"13-objections-came-on-ward-ban-draft-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-130081-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: वार्डबंदी ड्राफ्ट पर आए 13 ऐतराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: वार्डबंदी ड्राफ्ट पर आए 13 ऐतराज
Thu, 19 Dec 2024 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 19 Dec 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
राहुल शर्मा
यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी की नई वार्डबंदी सोमवार तक फाइनल हो जाएगी। चूंकि नई वार्डबंदी के ड्राफ्ट पर सुझाव व एेतराज लेने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
इसके लिए मिली 16 दिसंबर तक की अवधि में ड्राफ्ट पर कुल 13 एेतराज आए, जिन पर जगाधरी एसडीएम सोनू राम ने अफसरों से रिपोर्ट मांग ली है। रिपोर्ट तैयार होने और उसके आधार पर फैसला आने दो से तीन दिन का समय लग सकता है, जिसके बाद नई वार्डबंदी फाइनल कर सार्वजनिक कर दी जाएगी।
शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी की नई वार्डबंदी का ड्राफ्ट गत शनिवार को सार्वजनिक कर दिया था।
नगर निगम यमुनानगर कार्यालय में ड्राफ्ट की प्रति चस्पाई गई थी। साथ ही 16 दिसंबर तक ड्राफ्ट पर सुझाव व एेतराज मांग लिए गए थे। हालांकि नई वार्डबंदी के ड्राफ्ट में भी वर्तमान की तरह वार्डों की संख्या 22 ही है, पर कई वार्डों के वर्तमान क्षेत्र इधर-उधर हैं।
विज्ञापन
इस पर कई पूर्व पार्षदों का एतराज है, वहीं कई पार्षदों को नई वार्डबंदी के ड्राफ्ट में प्रॉपर्टी मालिक के नाम के स्थान पर प्रॉपर्टी आईडी दिए जाने से भी नाराज है। संवाद