{"_id":"6a2dbdee4ed48d7e5c07840b","slug":"13-lakh-rupees-extorted-from-a-youth-in-the-name-of-sending-him-abroad-yamuna-nagar-news-c-18-1-knl1014-927487-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर युवक से 13 लाख ऐंठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर युवक से 13 लाख ऐंठे
Sun, 14 Jun 2026 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। शातिर ठगों ने एक युवक को कनाडा भेजने का झांसा देकर उससे 13 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुराना हमीदा निवासी राजिंद्र कौर ने शहर यमुनानगर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका मुंहबोला भाई जसकर्ण विदेश जाना चाहता था। इसी दौरान उसकी बातचीत राजस्थान के गंगानगर की न्यू पुरानी आबादी निवासी राम सिंह से हुई। आरोपी ने दावा किया कि वह जसकरण को कनाडा भेज सकता है। इसके लिए उसने 18 लाख रुपये खर्च आने की बात कही और बताया कि पहले दुबई जाना होगा, जहां से 15 दिन बाद कनाडा भेज दिया जाएगा। राजिंद्र कौर के अनुसार आरोपी की बातों पर विश्वास कर जसकर्ण के दस्तावेज और अलग-अलग किश्तों में आठ लाख 72 हजार रुपये उसे दे दिए गए। इसके बाद आरोपी ने जसकर्ण को दुबई भेज दिया। वहां उसका साथी सुखमिंद्र सिंह उसे अपने पास रखता रहा। आरोप है कि चार माह तक दुबई में रखने के बाद भी कनाडा का वीजा नहीं लगवाया गया और बाद में उसे वापस भारत भेज दिया गया। जब इस संबंध में राम सिंह से बात की गई तो उसने दोबारा वीजा लगवाने का भरोसा दिया और इसके लिए और रुपये मांगे। आरोप है कि उसके कहने पर पांच लाख रुपये और दे दिए गए, लेकिन इसके बाद भी कनाडा का वीजा नहीं लग सका। जब रुपये वापस मांगे गए तो आरोपी टालमटोल करने लगा और बाद में धमकियां देने लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर राम सिंह और सुखमिंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
-- -- -