फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   13 and a half million and five tola gold was blown from the house of a jeweler

आभूषण कारीगर के घर से साढ़े 13 लाख व पांच तोले सोना उड़ाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
13 and a half million and five tola gold was blown from the house of a jeweler
यमुनानगर। गांधी नगर थाना क्षेत्र की शिवपुरी ए कॉलोनी में चोरों ने आभूषण निर्माता के घर से साढ़े 13 लाख रुपये और 50 ग्राम (पांच तोला) सोना चोरी कर लिया। चोरी किए गए रुपये कारीगर ने विभिन्न ज्वैलर्स से आभूषण बनाने को लिए थे। चोरी के समय सुनार और उसका परिवार घर के अंदर ही सोया हुआ था। सुबह जब परिवार सदस्य जागे तो घर में सामान बिखरा मिला। जिसके बाद चोरी का पता चला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। गांधी नगर थाना प्रभारी सुभाष चंद्र, सीआईए, सीन ऑफ क्राइम की टीम व अन्य टीमें मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिवपुरी ए कॉलोनी निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वह घर में ही सोने के आभूषण बनाने का काम करता है। जिले के विभिन्न ज्वैलर्स उसके पास से आभूषण बनवाते हैं। रविवार को उसके पास कुछ आभूषण बनाने के ऑर्डर आए थे। जिनके पास से पेमेंट भी आई थी। उसने वह पेमेंट उसी कमरे में रखी अलमारी में रख दी थी जहां पर वह ज्वैलरी बनाने का काम करता है। उसके परिवार में उसकी बुजुर्ग मां, पत्नी, बेटा व बेटी है। सोमवार रात को बेटा पड़ोस में अपने चाचा के घर सोया हुआ था। जबकि अन्य सदस्य रात करीब 11 बजे तक सो गए थे। देर रात करीब एक बजे वह भी सो गया था। मंगलवार सुबह जब वह उठा तो देखा कि जहां पर वह आभूषण बनाता है वहां पर सामान बिखरा पड़ा है। वहीं आखिरी कमरे की चिटकनी टूटी हुई थी। दरवाजा आधा खुला हुआ था। जांच करने पर वहां से साढ़े 13 लाख रुपये की नकदी व लगभग 50 ग्राम सोना गायब था। आरोप है कि रात के समय अज्ञात चोर पिछले दरवाजे से घर में घुसे और चोरी को अंजाम दिया। इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर गांधी नगर थाना प्रभारी कई पुलिस टीमों के साथ मौके पर पहुंचे। सीन ऑफ क्राइम की टीम ने जगह जगह से फिंगर प्रिंट जुटाए। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक साल पहले हुआ था मोबाइल चोरी
राकेश कुमार ने बताया कि उनके घर में आज तक कभी इतनी बड़ी चोरी की वारदात नहीं हुई। करीब एक साल पहले फ्रिज पर रखा मोबाइल चोरी हुआ था। उसका आज तक कोई पता नहीं चल पाया। उसकी शिकायत उन्होंने पुलिस को भी नहीं दी थी। पहली बार उनके घर से इतनी बड़ी रकम व गहने चोरी हुए है।उधर, लोगों का कहना है कि चोरी में किसी नजदीकी व्यक्ति का हाथ हो सकता है। चोरी करने वाले को घर की पूरी जानकारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्यूशन पढ़ाने गई तो खुला मिला पिछला दरवाजा
राकेश कुमार ने बताया कि उसकी बेटी ट्यूशन पढ़ाने जाने के लिए चार बजे उठी थी। जब वह ट्यूशन पढ़ाने के लिए घर से निकली तो पिछले दरवाजे की कुड़ी खुली हुई थी और दरवाजा आधा खुला था। उसने सोचा शायद दादी ने दरवाजा खोला होगा। जिसके बाद वह ट्यूशन चली गई। बाद में उसके पिता का फोन आया कि घर में चोरी हो गई है।

गांधी थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे थे। शिकायतकर्ता ने साढ़े 13 लाख रुपये की नकदी और 50 ग्राम सोना चोरी होने की जानकारी दी है। पास में लगे सीसीटीवी खराब मिले। अन्य सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों का पता कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed