फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   12th result dropped by 3.68 percent in two years

Yamuna Nagar News: दो साल में 3.68 फीसदी लुढ़का 12वीं का परिणाम

Wed, 01 May 2024 04:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 01 May 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
12th result dropped by 3.68 percent in two years
अभय सिंह
विज्ञापन

जगाधरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मंगलवार को 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। परिणाम में पिछली बार की अपेक्षा 0.38 प्रतिशत की कमी है। वहीं 2022 से तुलना की जाए तो यह 3.68 प्रतिशत कम है। परिणाम जारी करने में इस बार बोर्ड ने सीबीएसई को भी पिछले छोड़ दिया। बोर्ड ने परीक्षा के मात्र 28 दिन में 12वीं का परिणाम जारी कर दिया।
वहीं मई के पहले सप्ताह के अंत तक दसवीं का परिणाम भी जारी करने की संभावना है। 12वीं की परीक्षा इसी माह ही खत्म हुई और 28 दिन में ही परिणाम जारी कर दिया। हालांकि बोर्ड ने परिणाम एक महीने में जारी करने की घोषणा की थी। पिछले साल 12वीं कक्षा का परिणाम 15 मई जारी किया गया था। वहीं 2022 में यह परिणाम 15 जून को जारी किया गया था। इस साल भी जिले का परिणाम प्रतिशत 84.79 के साथ शानदार रहा।
विज्ञापन

बेहतरीन परिणाम आने पर राजकीय स्कूलों के प्रभारियों व विभाग अधिकारियों ने राहत की सांस ली। हालांकि पिछली बार की अपेक्षा 0.38 प्रतिशत कम है। वहीं 2022 से यह 3.68 प्रतिशत कम है। पिछले साल की तुलना में अनुत्तीर्ण संख्या में कमी है। पिछले साल फेल होने वालों की संख्या 407 थी, लेकिन इस बार 254 विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रि-अपीयर की संख्या में इजाफा हुआ है। पिछले साल रि-अपीयर विद्यार्थियों की संख्या 1026 थी, जबकि इस बार यह संख्या 1095 है। हालांकि शिक्षा विभाग परिणाम से बेहद उत्साहित है। बोर्ड परीक्षा परिणाम बढ़ाने के लिए अधिकारी, स्कूल प्रभारी व अध्यापक सर्दी में भी पसीना बहा रहे थे। परिणाम पिछले साल के ही बराबर है। ऐसे में अधिकारी एक दूसरे को बधाई देकर संतोष जता रहे हैं। करीब 85 प्रतिशत परिणाम आने के बाद अधिकारियों में खुशी के साथ राहत है। संवाद


आठ साल पहले जिला था फिसड्डी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में जिला 2016 से फिसड्डी रहा था और 22 जिलों में यमुनानगर का स्थान 20वां था। वहीं 2019 में जगाधरी विधायक कंवरपाल गुर्जर के शिक्षामंत्री बनने के बाद बोर्ड व निदेशालय और ज्यादा सख्त हो गया। शिक्षामंत्री के गृह जिले का परिणाम सुधारने के लिए कई प्रयोग किए गए। कोरोना संक्रमण के बाद इसमें सुधार हुआ। 2021 में कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षा नहीं हुई। सभी विद्यार्थी पास कर दिए गए। इसके बाद जिले के परिणाम में भारी बढ़ोतरी हुई और परिणाम 55 फीसदी था, वह बढ़कर 88 प्रतिशत तक पहुंच गया था। 2017 में 53.79 प्रतिशत से 20वें स्थान पर रहा। वहीं 2018 में 54.76 पास प्रतिशत के साथ 19वें स्थान पर यमुनानगर रहा। 2019 के बाद जिले के परीक्षा परिणाम में सुधार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed