{"_id":"6680a1834c6ea25eb703631a","slug":"127-students-included-in-the-first-list-took-admission-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-121183-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पहली सूची में शामिल 127 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पहली सूची में शामिल 127 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला
Sun, 30 Jun 2024 05:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 30 Jun 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। आईटीआई में पहले चरण की काउंसलिंग के दूसरे दिन शानिवार को कई विद्यार्थी दाखिले के लिए पहुंचे। दाखिला प्रक्रिया के चलते कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय ने साप्ताहिक व राजपत्रित अवकाश रद्द कर दिए हैं। निदेशालय के आदेश के चलते शनिवार को छुट्टी के दिन भी संस्थान खोले गए। हालांकि इस दौरान केवल दाखिला प्रक्रिया संबंधी कार्य ही हुए। जबकि शैक्षणिक, प्रशासनिक व अन्य किसी प्रकार के कार्य नहीं हुए।
सुबह नौ बजे संस्थान खुलने के साथ दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई थी। पहले चरण में कुल 749 विद्यार्थियों को सीट अलॉट की गई है। इन पर दो जुलाई तक दाखिले किए जाएंगे। जबकि विद्यार्थियों के पास फीस जमा करने का तीन जुलाई तक समय होगा। इस दौरान दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की सीट फीस भरने के बाद ही पक्की की जाएगी। फीस न जमा करवाने की सूरत में यह सीट होल्ड कर दी जाएगी। जिसके बाद यह किसी अन्य विद्यार्थी भी दी जा सकती है। इसलिए दाखिला समिति सदस्य विद्यार्थियों को समय से फीस जमा करवाने की सलाह दे रहे हैं। बता दें कि इस दौरान करीब 50 विद्यार्थी ऐसे हैं, जिन्होंने दाखिले की औपचारिकताएं पूरी करवा ली है, लेकिन अभी तक फीस जमा नहीं है। जबकि दो दिन में 127 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। पहले दिन कुल 22 विद्यार्थियों का दाखिला हुआ, जबकि शनिवार को 105 विद्यार्थियों दाखिला लेकर फीस भर दी है। जबकि फीस जमा न करने वाले विद्यार्थियों की सीट अभी होल्ड पर है।
-- -- -- --
रविवार को भी होंगे दाखिले
निदेशालय के आदेशानुसार दाखिलों तक प्रत्येक शनिवार व रविवार को संस्थान खोले जाएंगे। इसके लिए नोडल आईटीआई में इसके लिए छह दाखिला समिति सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई है। शनिवार को समिति सदस्यों ने विद्यार्थियों के मूल दस्तावेजों की जांच कर दाखिला दिया। दाखिले के लिए रविवार को भी संस्थान खुलेगा और दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इस दौरान नियमित समय पर संस्थान खुलेंगे। विद्यार्थी सुबह नौ से शाम पांच बजे तक संस्थान पहुंचकर दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
-- -- -- --
मोबाइल नंबर साथ लेकर आए
दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी वह नंबर अवश्य साथ में लेकर जाए, जो आवेदन के साथ फार्म में भरा था। चूंकि दाखिले का ओटीपी आवेदन में भरे नंबर पर आएगा। ऐसे में वह नंबर पास न होने से ओटीपी एक्सपायर हो जाएगा, जिसके बिना प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाएगी। दाखिला प्रक्रिया के दौरान समिति सदस्यों को ऐसी परेशानी उठानी पड़ी। यह विशेष कर छात्राओं की दाखिला प्रक्रिया के दौरान ऐसी दिक्कत आई। छात्राओं ने आवेदन में अपने माता पिता या बड़े भाई बहन का नंबर भर दिया। दाखिले के दौरान नंबर पास न होने पर उन्हें कॉल करके ओटीपी मंगवाना पड़ा। कई बार तो ओटीपी एक्सपायर हो गया, जिससे प्रक्रिया में समय लगा। इसलिए विद्यार्थी आवेदन में भरा नंबर दाखिले के दौरान अपने साथ रखे।
-- -- -- -- -
वर्जन
आईटीआई में दाखिले चल रहे हैं। दाखिले के लिए रविवार को संस्थान खुलेंगे। प्रक्रिया में विद्यार्थियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए सभी प्रबंध किए गए हैं। अभी तक करीब 125 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं।
भूपिंद्र सिंह सांगवान, प्राचार्य आईटीआई।