फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   127 buses got free travel for women on Rakshabandhan

रक्षाबंधन पर 127 बसें महिलाओं को करवाई मुफ्त यात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
127 buses got free travel for women on Rakshabandhan
यमुनानगर रोडवेज बस अड्डा। - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। रक्षाबंधन पर यमुनानगर रोडवेज डिपो की 127 बसें बहनों को मुफ्त में यात्रा कराएगी। इस यात्रा की सुविधा 10 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी तथा 11 अगस्त रक्षाबंधन के दिन मध्य रात्रि 12 बजे तक रहेगी और यह सुविधा साधारण व स्टैंडर्ड बसों में दी जाएगी। उधर, मुफ्त यात्रा को लेकर बहनें भी काफी उत्साहित हैं। चूंकि कोरोना काल के दौरान लॉकडाडन लग गया था जिसके चलते रोडवेज बसें भी बंद थी लेकिन दो साल बाद अब फिर से महिलाओं को रक्षाबंधन पर मुफ्त यात्रा मिलेगी।
विज्ञापन

उधर, रक्षाबंधन को लेकर रोडवेज ने भी अपनी पूरी तैयारी कर ली है। विभाग ने अपने सभी 41 मार्गों पर चलने वाली बसों के चालकों व परिचालकों को निर्देश दिए हैं यात्रा के दौरान किसी भी महिला को दिक्कत न आनी दी जाए।
विज्ञापन

महिलाओं को इसलिए दी गई सुविधा
बता दें रक्षाबंधन पर ज्यादातर बस अड्डों पर भीड़ होती है। सबसे ज्यादा महिलाओं की रहती है लेकिन बहुत सी महिलाएं भीड़ होने के चलते बस में सफर नहीं कर पाती थी। जिसके चलते वह अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाती थी। तब महिलाओं की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री रहे भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा कराने का एलान किया था तब से मौजूदा भाजपा सरकार भी रक्षाबंधन पर यह सुविधा देती आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए खास होता है रक्षाबंधन त्योहार
बता दें रक्षाबंधन का त्योहार भाई बहनों का सबसे खास त्योहार होता है। इस खास त्योहार में बहन अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं और उनके कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं। यह रक्षा सूत्र यानी राखी भाई बहन के प्यार को मजबूत बनाता है। इस दौरान भाई अपनी बहन की रक्षा का वचन देता है।

रक्षाबंधन को लेकर डिपो की पूरी तैयारी है। डिपो की तरफ से 127 बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा करवाई जाएगी। कर्मचारियों को भी निर्देश दिए गए हैं इस दिन यात्रा के दौरान किसी भी महिला को कोई दिक्कत न आए।
- बालकराम, महाप्रबंधक, रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed