फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   125 students in the district will give the examination of Foundation-3

Yamuna Nagar News: जिले में 125 विद्यार्थी देंगे बुनियाद-3 की परीक्षा

Sun, 09 Apr 2023 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 09 Apr 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
125 students in the district will give the examination of Foundation-3
जगाधरी। बुनियादी योजना के अंतिम लेवल-3 की परीक्षा आज तेजली स्थित डाइट संस्थान में होगी। विभाग ने परीक्षा के लिए पूरी तैयारी कर ली है। इस परीक्षा के लिए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। इसके लिए जिले भर में एक केंद्र बनाया गया। परीक्षा तीन घंटे की होगी। जिसका समय सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक निर्धारित किया गया। बुनियाद लेवल-3 के लिए जिलेभर से कुल 125 विद्यार्थियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन

जिले में बुनियाद प्रशिक्षण के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। एक केंद्र तेजली के डाइट संस्थान जबकि दूसरा प्रतापनगर में चलाया जा रहा है। परीक्षा के लिए विभाग की ओर से दस अध्यापक, दोनों केंद्र प्रभारियों, जगाधरी के बीआरसी की नियुक्ति की गई है। विभाग की ओर से अध्यापकों को सुबह नौ बजे डाइट संस्थान में बुलाया गया है। जबकि विद्यार्थियों को सुबह दस बजे पहुंचना होगा। परीक्षा सुबह 11 से शुरू होगी और दोपहर दो बजेे तक चलेगी। इस बार भी विद्यार्थियों के आने जाने का खर्च शिक्षा विभाग की ओर से उठाया जा रहा है। विभाग की ओर से विद्यार्थियों के खातों में किराए के लिए राशि डाल दी गई है।
विज्ञापन

------
चार रुपये किलोमीटर के हिसाब से दिया जाएगा किराया
परीक्षा के लिए जिले में एक केंद्र बनाया गया है। पिछले साल विभाग ने परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को लाने व ले जाने का प्रबंध किया गया था। स्कूल से ही विद्यार्थियों को अध्यापकों की देखरेख में परीक्षा केंद्र पहुंचाया गया और परीक्षा के बाद स्कूल ले जाया गया। इस बार विभाग ने विद्यार्थियों को घर से केंद्र तक की दूरी के हिसाब से चार रुपये प्रति किलोमीटर की दर से किराया दिया है और ये राशि विद्यार्थियों के खातों में डाल दी है। बता दें कि परीक्षा रविवार को हो रही है। परीक्षा में जिलेभर के विद्यार्थी शामिल हैं। ऐसा भी कि किसी स्कूल से मात्र एक ही परीक्षार्थी है, ऐसे में उसे लाना और छोड़ा मुश्किल है। जिस कारण विभाग की ओर से किराया राशि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
वर्जन
परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिलेभर से कुल 125 विद्यार्थियों ने इसके लिए आवेदन किया गया है। परीक्षा डाइट संस्थान में सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक होगी। परीक्षा के लिए विभाग की ओर से विद्यार्थियों को किराया राशि दी गई है।
विशाल सिंघल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed