{"_id":"667767be93adcc11cc062126","slug":"1200-boxes-of-liquor-recovered-from-a-canter-two-including-the-driver-arrested-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-120864-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कैंटर से 1200 पेटी शराब बरामद, चालक समेत दो धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कैंटर से 1200 पेटी शराब बरामद, चालक समेत दो धरे
Sun, 23 Jun 2024 05:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 23 Jun 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सीआईए वन की टीम ने नेशनल हाईवे 344 पर पिरथी का माजरा गांव के पास देशी शराब से भरा कैंटर पकड़ा है। कैंटर से 1200 पेटी देशी शराब बरामद की गई। जांच में सामने आया कि परमिट पर वैधता खत्म होने के बाद भी उस पर शराब की सप्लाई का जा रही है। कैंटर से अलग नंबर की दूसरी प्लेट भी बरामद की गई है। पुलिस ने मामले में कैंटर चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
सीआईए वन इंचार्ज इंचार्ज यादविंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शराब से भरा एक कैंटर नेशनल हाईवे 344 से होता हुआ उत्तर प्रदेश की तरफ जाएगा। इस सूचना पर उनकी टीम ने पिरथी का माजरा के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। देर शाम अंबाला की तरफ से एक कैंटर आता दिखाई। उनकी टीम ने कैंटर को रोककर जांच की तो उसके अंदर से भारी मात्रा में देशी शराब से भरी पेटियां लदी हुई मिली।
मामले की सूचना आबकारी विभाग को दी गई। जिसके बाद आबकारी निरीक्षक जगाधरी मोहन सिंह राणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके समक्ष कैंटर चालक से शराब के दस्तावेज मांगे गए। आरोपी ने गाड़ी में 1200 पेटी देशी शराब होने का परमिट दिखाया। यह परमिट 20 जून को शाम पांच बजकर 32 मिनट पर एमएच एनवी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड बढौली अंबाला से जारी किया हुआ दिखाया गया। इस परमिट की वैधता 21 जून को दोपहर दो बजे तक की थी।
विज्ञापन
परमिट के अनुसार यह शराब एमएस स्कोच स्टेशन वाइन जगाधरी को पहुंचाई जानी थी। उनकी टीम ने पेटियों को उतार कर जांच की। जांच के दौरान पेटियों पर लगे बार कोड को ट्रैक एंड ट्रेस के माध्यम से स्कैन किया गया। जिन पेटियो को स्कैन किया गया वह शराब की पेटियां एमएस स्कोच स्टेशन वाइन जगाधरी में पहले से स्टॉक इन दिखाई गई। इसके अलावा गाड़ी के अंदर से एक दूसरे नंबर की भी प्लेट मिली है।
माना जा रहा है कि आरोपी गाड़ी की नंबर प्लेट बदलकर भी तस्करी करते है। जांच में सामने आया कि आरोपी वैधता खत्म होने पर भी परमिट पर शराब की सप्लाई कर रहे थे। अब सप्लाई देने और लेने वाले गोदाम संचालकों पर भी गाज गिर सकती है। सीआईए वन इंचार्ज यादविंद्र सिंह का कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। ताकि पूरे मामले का खुलासा किया जा सके।