फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   1200 boxes of jaggery sent to Gujarat missing from truck, Yamunanagar

ट्रक से गुजरात भेजा गया 1200 पेटी गुड़ गायब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
1200 boxes of jaggery sent to Gujarat missing from truck, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। ट्रक से गुजरात भेजा गया 1200 पेटी गुड़ रास्ते से गायब हो गया। ट्रक यमुनानगर से लोड होकर चला था और 12 दिसंबर को गुजरात पहुंचना था। समय से गुड़ नहीं पहुंचने पर फर्म मालिक ने ट्रक चालक से पूछताछ की तो वह गोलमोल जवाब देने लगा। फर्म मालिक की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में शहर के आदर्श नगर कॉलोनी में रहने वाले राजीव मल्होत्रा ने बताया कि उनकी गुड़ मंडी में राजीव कुमार एवं संजीव कुमार के नाम से फर्म है। वह अक्सर गुड़ गुजरात भेजते रहते हैं। गुजरात की जयेश कुमार एवं धीरज कुमार लुडवाना नाम की फर्म ने उनसे गुड़ मंगवाया था। इस पर आठ दिसंबर को उन्होंने 1200 पेटी गुड़ ट्रक में लदवाकर भेज दिया था। इस गुड़ की कीमत पौने सात लाख रुपए थी।
विज्ञापन

गुड़ 12 दिसंबर को गुजरात पहुंचना था। ट्रक को चालक राजेश कुमार लेकर गया था। जब गुड़ पहुंचने के बारे में राजीव कुमार ने गुजरात की फर्म से बात की तो उन्होंने बताया कि माल पहुंचा नहीं है। इसके बाद उन्होंने चालक राजेश से गुड़ के बारे में पूछा। इस पर वह गोलमोल जवाब देने लगा। इस पर उन्हें ट्रक चालक राजेश पर शक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। शहर थाना पुलिस के जांच अधिकारी सुमित कांबोज के मुताबिक फर्म मालिक राजीव मल्होत्रा की शिकायत पर गुड़ गायब करने के आरोप में ट्रक चालक राजेश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed