फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   12 complaints reached the solution camps

Yamuna Nagar News: समाधान शिविरों में पहुंचीं 12 शिकायतें

Wed, 13 Nov 2024 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 13 Nov 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
12 complaints reached the solution camps
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम संबंधित समस्याओं के निवारण के लिए जगाधरी व यमुनानगर स्थित निगम कार्यालयों में लगाए समाधान शिविरों में मंगलवार को 12 शिकायतें पहुंचीं। इनमें से 11 शिकायतें यमुनानगर निगम कार्यालय व एक शिकायत जगाधरी स्थित नगर निगम कार्यालय में लगे शिविरों में पहुंचीं।
शिविरों में आई शिकायतों के समाधान के लिए निगमायुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को निर्देश दिए है। समाधान शिविरों में पांच शिकायतें प्रॉपर्टी आईडी, दो शिकायतें परिवार पहचान पत्र, दो शिकायतें सड़क निर्माण, एक शिकायत पानी निकासी, एक शिकायत बेसहारा पशु पकड़ने और एक शिकायत स्ट्रीट लाइट संबंधित पहुंची। उप निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव ने हर शिकायत को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनकी जांच कर जल्द निवारण करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लंबित शिकायतों की निगम अधिकारी जांच कर रहे हैं। ये ऐसी शिकायतें है, जिनमें दस्तावेज, मौके का मुआयना करने व जांच की आवश्यकता है। जांच के बाद इन समस्याओं का भी निवारण किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी समाधान शिविर में आने वाली हर शिकायत को गंभीरता से लेकर जल्द से जल्द उनका निवारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed