फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   12 booked for breaking Som river track

Yamuna Nagar News: सोम नदी की पटरी तोड़ने में 12 पर केस

Tue, 13 Aug 2024 03:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 13 Aug 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
12 booked for breaking Som river track
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर (यमुनानगर)। बिलासपुर पुलिस ने गांव रूकाली के पास से सोम नदी की पटरी तोड़ने पर 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह मामला उपमंडल अधिकारी जल सेवा की शिकायत पर दर्ज किया है।
जगाधरी जल सेवाओं के उप मंडल अधिकारी सहदेव डागर ने बताया कि उन्हें एक ग्रामीण ने शिकायत दी थी कि गांव रूकाली व मलिकपुर के पास गांव के ही कुछ लोगों ने सोम नदी की पटरी तोड़ दी है, जिससे नदी का पानी कई गांवों व सैकड़ों एकड़ फसलों में घुस गया है। इससे किसानों की फसलों व हरे चारे को नुकसान पहुंचा है। कई घरों में पानी घुस गया और सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर जेई विशाल के साथ उनकी टीम ने मौके का मुआयना की। मामले की जांच की तो सामने आया कि ग्रामीण नन्हा, गुरदयाल, सलिंदर, अकेला, चुन्नीलाल, अमरचंद, ओमप्रकाश, प्रदीप, विजयपाल, छत्रपाल, कला व विजय ने कस्सियों से सोम नदी की पटरी तोड़ी है। शिकायतकर्ता ग्रामीण ने जब उनका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर बिलासपुर थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। बिलासपुर थाना प्रभारी रायसिंह का कहना है कि जल सेवाओं के उप मंडल अधिकारी सहदेव डागर की शिकायत पर 12 ग्रामीणों पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed