फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   12- 12 inch pipe will be put on both sides of the road

सड़क के दोनों तरफ डाला जाएगा 12- 12 इंच का पाइप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
12- 12 inch pipe will be put on both sides of the road
यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी के मेयर मदन लाल ने रविवार को रामपुरा-ग्रीन पार्क श्मशान घाट रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उनके साथ सीएम विंडो ग्रीवेंस कमेटी के प्रमुख गिरीश पुरी व नगर निगम के पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू भी थे। इस दौरान मेयर को कॉलोनी वासियों ने पानी की निकासी के उचित प्रबंध को लेकर डाले जाने वाले पाइप का साइज बढ़ाने का आग्रह किया जिस पर उन्होंने तुरंत निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क के दोनों तरफ 12-12 इंच का पाइप डाला जाए।
विज्ञापन

मदन लाल ने बताया कि इस सड़क के दोनों तरफ पहले 8-8 इंच का पाइप डालने का प्रावधान किया गया था और इस सड़क मार्ग पर 35 लाख रुपए खर्च होने थे। अब पाइप का साइज बढ़ाने के बाद इसकी अनुमानित लागत बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करवाना उनकी प्राथमिकता है इसीलिए उन्होंने आज लोगों की समस्या सुनने के लिए ही इलाके का दौरा किया है। पवन बिट्टू ने कहा कि इस सड़क मार्ग की पाइपलाइन के साथ ही, साथ लगती गलियों का पानी भी डलेगा ऐसे में अगर आठ इंच का पाइप डाला जाता है तो वह पर्याप्त नहीं होगा इसलिए इसे बढ़ाया जाए ताकि आने वाले समय में पानी निकासी की कोई दिक्कत ना रहे। ग्रीन पार्क सोसायटी के प्रधान देवेंद्र मेहता ने महापौर व अन्य का कॉलोनी में आने पर स्वागत करते हुए कहा कि महापौर मदन चौहान व पूर्व सीनियर डिप्टी महापौर पवन बिट्टू के प्रयासों से ही श्मशान घाट मार्ग का निर्माण कार्य आरंभ हो पाया है। मौके पर जय सिंह पंवार, एस पी सैनी, महेश सिंघल, नरेश नागपाल, सुभाष, अशोक मक्कड़ व सुधीर पांडे मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed