{"_id":"654543c765037815210bb0d9","slug":"11th-class-student-found-hanging-in-home-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-8567-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: घर में फंदे पर लटकी मिली 11वीं कक्षा की छात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: घर में फंदे पर लटकी मिली 11वीं कक्षा की छात्रा
विज्ञापन
छोटी लाइन स्थित अपने घर में 11वीं कक्षा की छात्रा फंदे पर लटकी मिली। 15 वर्षीय छात्रा शहर के एक स्कूल में पढ़ रही थी। दोपहर को वह छुट्टी होने से पहले ही घर चली गई थी। स्कूल की छुट्टी होने पर उसकी बड़ी बहन घर पहुंची तो उसने बहन को बंद कमरे में फंदे पर लटका देखा। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। छात्रा ने आत्महत्या क्यों की इसका खुलासा नहीं हो सका है। थाना शहर जगाधरी एसएचओ नरेंद्र राणा ने बताया कि मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की जांच में पता चला है कि छात्रा 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे वह स्कूल के लिए गई थी। स्कूल के हॉफ टाइम में जब लंच ब्रेक हुआ तो वह स्कूल से घर चली गई थी। इसके बाद वह वापस स्कूल नहीं लौटी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद मृतका की बड़ी बहन घर गई तो उसने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से किसी ने जवाब नहीं दिया। उसने दरवाजे से झांक कर देखा तो अंदर का मंजर देख कर वह हैरान रह गई। कमरे में उसकी बहन का शव फंदे पर लटका हुआ था। यह देखते ही उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग भी वहां आ गए। उन्होंने किशोरी के परिजनों व पुलिस को सूचना दी। थाना शहर जगाधरी पुलिस मौके पर पहुंची और उसे नीचे उतारा। जांच के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
छात्रा के माता-पिता दोनों मजदूरी करते हैं। शुक्रवार सुबह बच्चों को स्कूल भेजने के बाद वह अपने काम पर चले गए थे। इस घटना की सूचना पाते ही दोनों घर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों से पूछा कि आत्महत्या की वजह क्या हो सकती है। जिस पर परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह रोजमर्रा की तरह तैयार होकर स्कूल गई थी। उसकी बातों से बिल्कुल भी नहीं लग रहा था कि वह परेशान है या फिर आत्महत्या जैसा कदम उठाएगी। यह कुछ ऐसी बात होती तो वह उससे जरूर पूछते।