{"_id":"61d0a83e4afdb8511853bc97","slug":"1167-bags-of-urea-manure-stolen-from-sealed-warehouse-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl94701365","type":"story","status":"publish","title_hn":"सील गोदाम से 1167 बैग यूरिया खाद चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सील गोदाम से 1167 बैग यूरिया खाद चोरी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। गांव पंजेटों में कृषि विभाग की ओर से सील किए गोदाम से पकड़े गए 1520 बैग यूरिया में से 1167 कट्टे चोरी हो गए। ऐसे में अब गोदाम में 353 ही बैग रह गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद कृषि विभाग की टीम ने शनिवार को दोबारा से मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले में गांव के चार लोगों पर चोरी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल, 28 दिसंबर को कृषि विभाग के गुण नियंत्रण निरीक्षक इंस्पेक्टर बालमुकुंद रूटीन की चेकिंग पर छछरौली के एमएल वर्मा चौक पर थे। इसी दौरान एक महिंद्रा पिकअप आई जिस पर उन्हें शक हुआ। इसके बाद उसे रोका गया जिसमें यूरिया खाद के 35 बैग भरे हुए थे। पूछताछ में चालक ने अपनी पहचान पंजेटों निवासी अंकित के तौर पर बताई। जब उसे यूरिया बैग के दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया तो वह कुछ भी पेश नहीं कर पाया। जिसके बाद उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत देकर केस दर्ज किया गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी अंकित ने बताया था कि वह खाद पंजेटों में एक गोदाम से लेकर आया है। इसके बाद विभागीय अधिकारी व पुलिस निशानदेही करने के लिए गोदाम तक पहुंचे, जहां 1520 यूरिया खाद बैग से भरा मिला, जिसका कोई रिकॉर्ड नहीं पाया गया और न ही यूरिया का स्टॉक पीओएस मशीन में चढ़ा हुआ मिला। गोदाम को सील करके यूरिया खाद के नमूने लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
यह खाद पानीपत की एनएफएल (नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड) से निर्मित है। अब गोदाम से यूरिया खाद के बैग चोरी होने पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने बचे हुए बैग को अपने कब्जे में लेकर छछरौली थाने में रखवा दिया है। पुलिस ने मामले में गांव के चार लोगों पर चोरी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।