फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   11 complaints settled on the spot, four pending

Yamuna Nagar News: मौक पर निपटाए 11 परिवाद, चार लंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jun 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
11 complaints settled on the spot, four pending
जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक शुक्रवार को लघु सचिवालय में महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पहले से निर्धारित 15 परिवाद रखे गए जिनमें से मंत्री ने 11 परिवादों का मौके पर ही निपटान करके फाइल कर दिया तथा शेष चार को आगामी बैठक तक लंबित रख दिया गया। बैठक में कई शिकायतकर्ता ही मौके पर नहीं पहुंचे। अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर उनकी शिकायतों को फाइल कर दिया गया। वहीं पहले ही परिवाद में शिकायत करने वाले गांव कोतरखाना निवासी राजेंद्र सिंह चहल ने मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि गत बैठक में मामला रखने के बाद से उनके रास्ते अधिकारियों ने पक्के करवा दिए। इसके लिए वह बैठक में मिठाई लेकर पहुंचे। उन्होंने मंत्री, विधायक व अन्य अधिकारियों का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में चार शिकायतें कॉलोनियों में निर्माण कार्य, सीवरेज व पानी व्यवस्था से संबंधित थी। मंत्री ने नगर निगम के अधीक्षक अभियंता ने इन शिकायतों का निपटान केवल अवैध कॉलोनी में विकास न होने पर कर दिया। अधिकारी ने कहा कि सरकार के निर्देश है कि अवैध कॉलोनी में निर्माण नहीं होगा। जिस पर मंत्री ने शिकायतकर्ताओं से कहा कि उनकी कॉलोनी का सर्वे करवाया जाएगा। सर्वे की कॉलोनी को वैध करवाने के लिए सरकार को भेजा जाएगा। यह प्रक्रिया तीन नाह में पूरी कर ली जाएगी। वहीं गांव रायपुर की उजमा ने मंत्री से कहा कि उसके संयुक्त परिवार में एक ही बिजली मीटर लगा है। अब बिल को लेकर विवाद रहता है। उसके पिता अलग मीटर लगवाना चाहते हैं लेकिन अधिकारी कनेक्शन नहीं दे रहे।
विज्ञापन


सरस्वतीनगर निवासी रेखा ने मंत्री को बताया कि उसके पति दीपक कुमार ने पीएनबी में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत बीमा कराया था। पति की मौत के दो साल बाद भी उसे अब तक दो लाख रुपये बीमा राशि नहीं मिली है। वह बैंक जाती है तो कभी उसे करनाल मुख्यालय तो कभी एलआईसी कार्यालय भेजा जाता है। जिस पर एलडीएम रणधीर सिंह ने मंती को बताया कि वह इसके लिए दर्जनों बार एलआईसी इंश्योरेंस कंपनी से पत्र व्यवहार कर चुके है परंतु उनके द्वारा शिकायतकर्ता का मृत्यु प्रमाण पत्र फर्जी बताया जा रहा है, जबकि ऐसा नहीं है। जांच में मृत्यु प्रमाण पत्र सही पाया गया है। इसके लिए जिला कष्ट निवारण समिति की सदस्या प्रोमिला बक्शी को कहा गया है कि वह इस महिला के साथ जाकर उन्हें न्याय दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्षा रोजी आनंद मलिक, जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ठसका, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, डीसी राहुल हुड्डा, एसपी मोहित हांडा, जिला परिषद के सीईओ नवीन आहुजा, बिलासपुर एसडीएम जसपाल गिल समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed