फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   10th, 12th exams completed amid tight security

Yamuna Nagar News: कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई 10वीं, 12वीं की परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 09:43 AM IST
विज्ञापन
10th, 12th exams completed amid tight security
हरियाणा बोर्ड की ओर से शुक्रवार को जिले के 60 केंद्रों पर परीक्षा हुई। सभी केंद्रों पर 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा एक साथ हुई। इस दौरान 12वीं कक्षा का कृषि विज्ञान व दर्शन शास्त्र का पेपर हुआ। जबकि 10वीं कक्षा शारीरिक शिक्षा, संस्कृति, कला, कृषि, गृह विज्ञान, संगीत, पशुपालन विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों पर कड़े प्रबंध किए गए थे। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई। किसी केंद्र से नकल इत्यादि का कोई समाचार नहीं मिला। प्रशासन की ओर से केंद्र के 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लगाई गई है। परीक्षा दोपहर साढ़े 12 से साढ़े तीन बजे तक चली। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा हुई। किसी केंद्र से नकल व उपद्रव की कोई समाचार नहीं मिला। परीक्षा के लिए विद्यार्थी समय से पहले ही केंद्र पहुंच गए थे। पूर्ण जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। सुबह केंद्र पहुंचे विद्यार्थी कुछ असहज दिखे, लेकिन परीक्षा के बाद चहकते हुए केंद्र से बाहर निकले। विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र काफी सरल था। कोई प्रश्न विषय व पाठ्यक्रम से बाहर का नहीं आया। परीक्षा के दौरान बोर्ड से सहित जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों की दौड़ लगी रही। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बोर्ड के जिला परीक्षा अधीक्षक अमीचंद ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई। कहीं किसी प्रकार की नकल इत्यादि मामला सामने नहीं आया है। नकल रहित परीक्षा के लिए सभी बंदोबस्त किए गए हैं। शनिवार (आज) को 12वीं कक्षा का हिंदी का पेपर होगा।
विज्ञापन


शिवानी ने कहा कि परीक्षा को लेकर किसी प्रकार का कोई डर नहीं था। विषय की तैयारी पहले से की हुई थी। यह विषय आसान और रूचिकर हैं। इन विषय पढ़ने में विद्यार्थियों को मजा आता है। ऐसे में किसी को इन परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों को कोई तनाव नहीं था। जिसके चलते पेपर बहुत अच्छा हुआ है। इससे अगले पेपर की तैयारी में मन लगेगा और बेहतरीन प्रदर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन


बिंदु ने कहा कि पेपर को लेकर काफी दिन से तैयारी कर रहे थे। आसान प्रश्न पत्र देखकर काफी खुशी हुई। पेपर में प्रश्न घुमा फिरा कर पूछे गए थे। विद्यार्थियों को भ्रमित करने के लिए एक ही चैप्टर के प्रश्न कई तरीके से पूछे गए। हालांकि सभी सेट के प्रश्न पत्र सरल थे। सभी विद्यार्थियों का पेपर अच्छा हुआ है। अच्छा पेपर होने से सभी काफी उत्साहित व खुश हैं। आशा है कि शेष पेपर भी अच्छे ही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed