फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   10-year-old girl falls ill at school, tests reveal she's pregnant

Yamuna Nagar News: स्कूल में बिगड़ी तबीयत, जांच में गर्भवती निकली 10 वर्षीय बच्ची

Sun, 24 May 2026 03:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 24 May 2026 03:56 AM IST
विज्ञापन
10-year-old girl falls ill at school, tests reveal she's pregnant
यमुनानगर। छछरौली क्षेत्र की महिला ने एक युवक पर 10 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। स्कूल में तबीयत बिगड़ने पर बच्ची को अस्पताल ले जाने पर जांच में उसके गर्भवती होने का खुलासा हुआ। पुलिस ने महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह एक दवा फैक्टरी में काम करती है। उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी पांचवीं कक्षा में पढ़ती है। स्कूल में शुक्रवार को बच्ची की अचानक तबीयत खराब हो गई। स्कूल प्रशासन की सूचना पर वह बेटी को लेकर छछरौली के सरकारी अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि बच्ची करीब एक माह की गर्भवती है। पूछताछ में बच्ची ने बताया कि सलेमपुर खादर निवासी राकेश कुमार ने नवंबर 2025 में फैक्टरी के क्वार्टर में बहला कर गलत काम किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। युवक ने उसको ये धमकी भी दी कि उसने यदि किसी को बताया तो वह उसकी मां को काम से निकलवा देगा। इसके बाद आरोपी अक्सर बेटी के साथ गलत काम करता रहा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed