फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   10 lakh loan taken from bank by giving fake documents

फर्जी दस्तावेज देकर बैंक से लिया दस लाख का लोन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:04 AM IST
विज्ञापन
10 lakh loan taken from bank by giving fake documents
यमुनानगर। फर्जी दस्तावेज देकर एक किसान ने एसबीआई से दस लाख रुपये का लोन ले लिया। आरोपी ने लोन लेने के लिए बैंक में 109 कनाल की जमाबंदी जमा करवाई थी। रकम जमा नहीं करवाने पर जब बैंक उसकी जमीन पर कब्जा करने गया तो मौके पर उसके नाम केवल 26 कनाल जमीन ही मिली। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा बिलासपुर के प्रबंधक क्रांति मयूरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साल 2015 में अंबाला के गांव भूखड़ी निवासी सुरेश पाल ने बैंक से कृषि कार्ड पर लोन लेने के लिए आवेदन किया था। इसके लिए उसने बैंक में जमीन की जमाबंदी व अन्य दस्तावेज जमा करवाए थे। उसने जमाबंदी में अपनी जमीन 109 कनाल दिखाई थी। जिसके बाद बैंक द्वारा उसे दस लाख रुपये का लोन दे दिया। लेकिन बाद में उसने लोन की रकम बैंक में जमा नहीं करवाई। जब बैंक की टीम जमीन को कब्जे में लेने की कार्रवाई करने मौके पर गई तो जांच में सुरेश पाल के नाम केवल 26 कनाल जमीन ही मिली। बैंक की तरफ से आरोपी के खिलाफ अदालत में याचिका लगाई गई। अदालत के आदेश पर देर शाम बिलासपुर पुलिस ने आरोपी सुरेश पाल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिलासपुर थाना प्रभारी बलबीर का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed