फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Wrestler Sakshi Malik came out in support of Vinesh Phogat

Haryana: विनेश फोगाट के समर्थन में आई पहलवान साक्षी मलिक, WFI को लेकर दिया बयान; पीएम मोदी से की ये अपील

Tue, 12 May 2026 04:16 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक
अमर उजाला नेटवर्क, रोहतक Published by: शाहिल शर्मा Updated Tue, 12 May 2026 04:16 PM IST
सार

 विनेश फोगाट और  रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के बीच जारी विवाद को लेकर ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक का बयान सामने आया है। उन्होंने एक्स पर वीडियो जारी कर विनेश फोगाट का समर्थन किया है। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
Wrestler Sakshi Malik came out in support of Vinesh Phogat
साक्षी मलिक, ओलंपिक पदक विजता - फोटो : X

विस्तार

ओलंपिक पदक विजेता हरियाणा की महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कांग्रेस विधायक व पहलवान विनेश फोगाट के ट्रायल मामले को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि विनेश एक पार्टी की विधायक हैं, लेकिन मेरा राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।साक्षी ने कहा कि दूसरे कई देशों में स्पोर्ट्स फेडरेशन खिलाड़ियों के लिए नियम आसान बनाती हैं, जहां महिला खिलाड़ी मां बनने के बाद भी खेल सकती हैं और मेडल जीत सकती हैं। वहीं, हमारे देश रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने दो-तीन दिन पहले नियम बदल दिए, जिससे विनेश फोगाट कमबैक न कर पाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि विनेश फोगाट का ट्रायल लिया जाए, ताकि वह देश के लिए मेडल जीत सके।
विज्ञापन


बता दें कि पहलवान व जुलाना से विधायक विनेश फोगाट और भारतीय कुश्ती संघ के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। डब्ल्यूएफआई की तरफ से विनेश को जारी कारण बताओ नोटिस को लेकर मामला चर्चा में है, वहीं दूसरी ओर विनेश ने सार्वजनिक बयान जारी कर खुद को पूरी तरह नियमों के दायरे में बताया है।
विज्ञापन

विनेश फोगाट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर डाली पोस्ट में स्पष्ट किया है कि उन्हें एक जनवरी 2026 से आधिकारिक ट्रेनिंग और प्रतियोगिताओं में वापसी की अनुमति मिल चुकी है। दावा किया है कि इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (आईटीए) ने लिखित रूप से उन्हें पात्र घोषित किया था। इसी आधार पर उन्होंने गोंडा के नंदिनी नगर में आयोजित 2026 सीनियर ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट के लिए पंजीकरण कराया। आरोप है कि प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचने के बावजूद उन्हें वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी नहीं करने दी गई और ट्रेनिंग हॉल तक इस्तेमाल करने से रोक दिया गया। विनेश ने कहा है कि वह किसी विशेष सुविधा की मांग नहीं कर रहीं बल्कि सिर्फ योग्यता के आधार पर खेलने का अवसर चाहती हैं।

एजेंसियों के साथ किया पूरा सहयोग
विनेश ने डब्ल्यूएफआई के नोटिस में लगाए गए आरोपों को भी गलत बताया। उन्होंने कहा कि सितंबर 2024 के वेयर अबाउट्स फेलियर और दिसंबर 2025 के मिस्ड टेस्ट को एंटी डोपिंग नियमों का उल्लंघन बताना सही नहीं है। उनके अनुसार उन्होंने संबंधित एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग किया और ये मामले वाडा कोड 2021 के तहत उल्लंघन की श्रेणी में नहीं आते।

अलग-अलग भार वर्ग में ट्रायल पर किसी ने नहीं जताई थी आपत्ति
विनेश ने 2024 चयन ट्रायल में दो अलग-अलग भार वर्गों में भाग लेने के आरोप को भी निराधार बताया। विनेश का कहना है कि उस समय एडहॉक कमेटी को इसकी पूरी जानकारी थी और किसी स्तर पर आपत्ति नहीं जताई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed