फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Workshop on stress-free lifestyle and drug-free life

तनाव मुक्त जीवन शैली और दवा मुक्त जिंदगी पर कार्यशाला

Wed, 13 Nov 2013 10:20 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
रेवाड़ी/ब्यूरो Updated Wed, 13 Nov 2013 10:20 PM IST
विज्ञापन
Workshop on stress-free lifestyle and drug-free life
राष्ट्रीय शिक्षा संस्थान नागपुर के वरिष्ठ समन्वयक की ओर से बुधवार को हरियाणा के रेवाड़ी के जिला सचिवालय सभागार में तनाव मुक्त एवं दवा मुक्तजीवन जीने के विषय पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


उपायुक्त सीजी रजनी कांथन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला में भागदौड़ की जिंदगी में अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए जोर दिया गया।


उपायुक्त ने कहा कि तनाव के कारण मनुष्य हृदय रोग व कैंसर जैसी भयंकर और जानलेवा बीमारियों को न्योता दे रहा है।

यदि हम अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान नहीं देंगे तो यह भी ज्यादा समय तक हमारा साथ नहीं देगा। हमें अपने व्यस्त कार्यक्रम में से कुछ समय अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए भी निकालना चाहिए।
विज्ञापन


अपने स्वास्थ्य का समय-समय पर चेकअप अवश्य करवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के मशीनी युग में आयुर्वेदिक दवाइयां विभिन्न प्रकार की बीमारियों को जड़ से समाप्त करने में रामबाण सिद्ध हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुर्वेदिक पद्धति से शरीर पर भी कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता। उन्हाेंने कहा कि आयुर्वेद भारत के पारम्परिक स्वास्थ्य विज्ञान का हिस्सा है।

डॉ. स्वाति ने तनाव मुक्तजीवन शैली और दवा मुक्तजीवन जीने संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर प्रोजेक्टर के माध्यम से बारीकी से प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि कुछ टिप्स अपनाकर व्यक्तिअपने जीवन को तनाव मुक्त, दवा मुक्त और खुशहाल बना सकता है।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति को अपने जीवन में व्यायाम, प्राणायाम और योगासन अवश्य करने चाहिए। उन्होंने बताया कि अर्जुन की छाल रक्तचाप को ठीक करने में रामबाण है।

उन्होेंने बताया कि दस-दस मिनट के वार्मअप, तेज चाल, मंद चाल से भी शरीर को रोगमुक्तरखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिको ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए।


उन्होंने डायबिटीज से होने वाले जोड़ों के दर्द और अन्य बीमारियों पर भी बारीकी से प्रकाश डाला और उनसे बचाव संबंधी टिप्स दिए।

इस अवसर पर डॉ. जीत और डॉ. रिया समेत विभिन्न रोगों के चिकित्सकों ने भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। इस अवसर पर अतिरिक्तउपायुक्तसुल्तान सिंह घोसवाल, उपमंडल अधिकारी (ना.) सुभिता ढाका आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed