{"_id":"addb45c6e395de17af04c1cf1f6bc51f","slug":"woman-rape-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता से दुराचार कर एमएमएस बनाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता से दुराचार कर एमएमएस बनाया
महेंद्रगढ़/ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2013 11:09 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता (30) ने गांव के ही एक व्यक्ति पर एमएमएस बनाकर ब्लैकमेल करके और चाकू दिखाकर उसके साथ दुराचार करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता ने पुलिस में शिकायत देकर केस दर्ज करवाया है और साथ ही जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है।
शिकायत में पीड़िता ने बताया कि डेढ़ साल पहले गांव के ही दिनेश ने उसे घर में अकेला पाकर चाकू दिखाकर उससे दुराचार किया था। उस समय आरोपी ने उसकी एक अश्लील विडियो क्लिप भी तैयार कर ली थी। उस विडियो क्लिप को इंटरनेट पर अपलोड करने का डर दिखाकर वह उसके साथ कई बार दुराचार कर चुका है।
महिला ने आरोप लगाया कि नौ सितंबर को आरोपी ने उस पर चाकू से जानलेवा हमला भी किया था, जिसकी रिपोर्ट थाने में उसी दिन दर्ज करा दी गई थी।