फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   wine Contracts Labour murder

ठेके के कारिंदे की पीट-पीट कर हत्या

Sat, 07 Sep 2013 11:27 PM IST
उकलाना/हिसार/ब्यूरो
उकलाना/हिसार/ब्यूरो Updated Sat, 07 Sep 2013 11:27 PM IST
विज्ञापन
wine Contracts Labour murder
हरियाणा के हिसार जिले के गांव खैरी-किनाला मार्ग पर शराब तस्करों ने सरकार की ओर से मंजूरशुदा शराब ठेके के एक कारिंदे की पीट-पीट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


जबकि दूसरे को लहूलुहान कर फरार हो गए। घायल को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात को सरकार की ओर से मंजूरशुदा ठेके पर काम करने वाले भरथली और पवन को सूचना मिली कि खैरी-किनाला मार्ग पर कुछ लोग अवैध रूप से शराब की सप्लाई कर रहे हैं।

इस पर भरथली और पवन खैरी-किनाला मार्ग पर पहुंचे तो अज्ञात शराब तस्करों ने लोहे की राड से दोनों को पीटना शुरू कर दिया। इनमें भरथली ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पवन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने पवन की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक भरथली जींद के नराज खेड़ा का रहने वाला था और दौलतपुर में शराब के ठेके पर काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिन बाद भी हत्यारे पुलिस से दूर
फतेहाबाद जिले के गांव ढाबी कलां के पास शराब तस्करी के मामले में ठेके के कारिंदे की हत्या के 15 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्यारों तक नहीं पहुंच सकी है।

इंद्रजीत (20) निवासी गांव बोदीवाली शराब ठेकेदार कालूराम निवासी दड़बा के पास कई सालाें से काम कर रहा था। 22 अगस्त की रात को इंद्रजीत अपने साथी नरेन्द्र और राज के साथ जीप में जा रहा था।

भट्टूकलां में अवैध शराब बेचने वाले राम किशन उर्फ भालू और उसके भतीजे प्रदीप निवासी रूपाणा ने इंद्रजीत की जीप को रुकवा लिया और इंद्रजीत की गोली मारकर हत्या दी थी।


पुलिस ने नरेन्द्र की शिकायत पर रामकिशन, उसके भतीजे प्रदीप और एक अन्य पर हत्या का मामला दर्ज किया था। भट्टूकलां के थाना प्रभारी माल्याराम ने बताया कि पुलिस की तीन विशेष टीमें हत्याराें की तलाश कर रही हैं, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed