{"_id":"453374d86688f2fc27f5ff5b97d4f430","slug":"will-be-recorded-on-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां और दोस्त के हत्या के आरोप में दर्ज होगा हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां और दोस्त के हत्या के आरोप में दर्ज होगा हत्या का केस
फतेहाबाद/ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2013 07:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला फतेहाबाद में मॉडल टाउन निवासी कमला माचरा के मामले में फतेहाबाद पुलिस सिरसा पुलिस से सुनील माचरा की डिस्क्लोजर स्टेटमेंट लेकर शीघ्र ही उस पर हत्या का केस दर्ज करेगी।
कमला माचरा के बेटे सुनील माचरा को सिरसा की अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर तफ्तीश करेगी।
सुनील माचरा ने 10 नवंबर को अपने ही घर में अपने दोस्त संजय भादू से मिलकर अपनी मां कमला माचरा की हत्या कर दी थी।
उसे दुर्घटना का रूप देने का भी प्रयास किया था, लेकिन सुनील माचरा ने इस हत्याकांड की जानकारी अपने मित्र नूरकी अहली निवासी कश्मीर कंबोज को दे दी थी।
बाद में उसे डर था कि कश्मीर उसे ब्लैकमेल करेगा। 18 नवंबर को उसने संजय भादू से मिलकर सिरसा के गांव खारियां में कश्मीर कंबोज की भी हत्या कर दी।
खारियां में अपने दोस्त की हत्या के बाद सुनील माचरा की स्टोरी का भंडाफोड़ हो गया और उसने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने ही अपनी मां की हत्या की है।
संजय भादू हरियाणा पुलिस में निलंबित हवलदार है। इस मामले में डीएसपी नृपजीत सिंह ने बताया कि फतेहाबाद पुलिस घटनाक्रम पर पूरी तरह से नजर रखे है।
फतेहाबाद पुलिस सिरसा पुलिस से सुनील माचरा की डिस्क्लोजर स्टेटमेंट लेकर हत्या का मामला दर्ज करेगी और उसके बाद माचरा को यहां लाकर तफ्तीश की जाएगी।
खास बात यह है कि कमला माचरा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसे इत्तेफाकिया मौत बताया गया था। पुलिस ने 174 के तहत कार्रवाई करके मामले पर पूर्ण विराम लगा दिया था।
लेकिन अब फतेहाबाद पुलिस की काबलियत और जांच पर सवालियां निशान लगाए जा रहे हैं।
सवाल यह है कि पुलिस ने हेड इंजरी की तरफ ध्यान क्यों नहीं दिया और न ही फोरेंसिक विशेषज्ञाें को बुलाया गया।
केवल सुनील माचरा के बयान पर ही आधी अधूरी जांच को पूरी समझकर फाइल बंद कर दी गई।
सिरसा पुलिस ने पूछताछ के लिए सुनील को रिमांड पर लिया है। रिमांड में पूछताछ के बाद ही सारे सवालाें का जवाब मिलेगा।