फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   wife's neck cut, Murder

मामूली कहासुनी में कस्सी से पत्नी की गर्दन काटी

Sat, 16 Nov 2013 10:20 PM IST
ओढ़ां/सिरसा/ब्यूरो
ओढ़ां/सिरसा/ब्यूरो Updated Sat, 16 Nov 2013 10:20 PM IST
विज्ञापन
wife's neck cut, Murder
हरियाणा के जिला सिरसा के थाना ओढां क्षेत्र में गांव रत्ताखेड़ा के पास स्थित ईंट भट्ठे पर मजदूर ने अपनी पत्नी की कस्सी से गर्दन काटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतका के पुत्र की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया है। हत्या का कारण शराब पीने से रोकने में कहासुनी को बताया जा रहा है।

गांव रत्ताखेड़ा निवासी सुखपाल सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वे लोग पंजाब के जिला मोगा के गांव जस्सी बागूवाली के रहने वाले हैं।

रत्ता खेड़ा के समीप भगवान दास के भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करते हैं। वह अपने दो भाई, एक बहन और माता-पिता के साथ रत्ताखेड़ा भगवान दास के ईंट भट्ठे पर रहते हैं।


शुक्रवार देर शाम उसकी मां गुरमीत कौर और पिता काला सिंह के साथ खेत में घास लेने गई थी। वहां पर उन दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

दोनों जब वापस आ रहे थे तो रास्ते में उसके पिता ने कस्सी से गर्दन पर वार कर उसकी मां की हत्या कर दी।

शोर सुनकर जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि उसके पिता के हाथ में खून से सनी कस्सी थी और उसकी मां का शव जमीन पर पड़ा था।

इसकी सूचना पाकर डीएसपी रविंद्र कुमार, सदर डबवाली थाना प्रभारी सुरेश पाल, गोरीवाला चौकी प्रभारी एसआई रामकुमार, सीन ऑफ क्राइम टीम के डॉ. जोगिंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी सुरेश पाल ने बताया कि घटनास्थल औढ़ां थाना क्षेत्र का है। इसकी सूचना थाना औढ़ां प्रभारी इंस्पेक्टर दलजीत सिंह को दे दी गई है।

ओढ़ां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ने बताया कि मृतका के बेटे सुखपाल सिंह के बयान पर काला सिंहके खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed