{"_id":"57e1f54841917af52b90f8ae6e4fee2f","slug":"wife-cut-by-ax","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला
हिसार/ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2013 10:10 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा के जिला हिसार शहर की ठंडी सड़क पर पारिवारिक कलह में तैश में आकर होशियार सिंह ने अपनी पत्नी को गोली मारने के बाद कुल्हाड़ी से काट डाला।
पुलिस ने मृतका की बेटी पुष्पा की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
मृतका की बेटी पुष्पा रानी ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा है कि वे चार भाई-बहन हैं। एक भाई अलग रहता है।
उसका परिवार दुकान के ऊपर बने मकान पर रहता है। शुक्रवार को उसके भाई-बहन कालेज गए थे। उसने बताया कि पहले उसके पिता ने माता विद्या पर पिस्तौल से फायर कर दिया और बाद में कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी।
पुष्पा ने बताया कि उसके पिता और माता का किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था।
सिटी थाना प्रभारी जयभवान ने बताया कि आरोपी होशियार सिंह के खिलाफ हत्या और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके हथियार बरामद कर लिए हैं।