फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   When the daughters saw father on road in the cold they sent warm clothes worth 1 million from America

किसान आंदाेलन : पिता को ठंड में सड़क पर देखा तो बेटियों ने अमेरिका से भेजे 10 लाख के गर्म कपड़े

Mon, 28 Dec 2020 05:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमित विश्वकर्मा, रेवाड़ी
अमित विश्वकर्मा, रेवाड़ी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 28 Dec 2020 05:48 AM IST
सार

  • बेटियों ने कहा पिता की खेती के चलते आज अमेरिका में, अब देखभाल का हमारा फर्ज
  • पंजाब के कपूरथला के मकसूदपुर निवासी सरदार सतनाम सिंह की दो बेटियां हैं एनआरआई

विज्ञापन
When the daughters saw father on road in the cold they sent warm clothes worth 1 million from America
demo pic... - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली-जयपुर हाईवे 48 के हरियाणा-राजस्थान सीमा के रेवाड़ी स्थित खेड़ा बॉर्डर पर 15 दिन से कड़ाके की ठंड के बीच किसान कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। इनमें से एक किसान पंजाब के कपूरथला के मकसूदपुर निवासी सरदार सतनाम सिंह भी हैं। रविवार को सतनाम सिंह किसानों को गर्म पकड़े वितरित करते हुए दिखाई दिए। 

विज्ञापन


जब सतनाम से पूछा गया कि कपड़े कहां से आए हैं तो उन्होंने बताया कि उनकी बेटियां गुरप्रीत कौर और तलविंदर कौर अमेरिका में रहती हैं। उन्होंने टीवी पर मुझे ठंड के बीच धरने पर बैठे देखा तो 10 लाख रुपये की कीमत के गर्म कपड़े भिजवा दिए। 
विज्ञापन



सतनाम सिंह ने बताया कि उनकी बेटियों का कहना है कि खेती की बदौलत ही वे आज अमेरिका में रह रही हैं, ऐसे में आज जब किसान पिता मुश्किल में है तो हमारा फर्ज है कि हम उनकी मदद करें। सतनाम सिंह ने ट्रक में भरकर भेजे गए गर्म कपड़ों को सभी किसानों को वितरित किया ताकि खेती बचाने के लिए चल रहे आंदोलन में बैठे किसान ठंड से बच सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरदार सतनाम ने बताया कि खेती से की गई कमाई से ही बेटियों को अमेरिका भेजा था। आज दोनों बेटियां वहीं सेटल्ड हैं और उनका कहना है कि किसानों की मदद के लिए हर संभव मदद करेंगी। हरियाणा-राजस्थान सीमा पर 13 दिसंबर से राजस्थान, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र सहित अनेक राज्यों से आए किसान धरने पर बैठे हुए हैं। एनआरआई बेटियों ने किसानों के लिए गर्म कपड़ों के साथ ही साबुन-तेल भी भिजवाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed