फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   what! pco in jail

क्या! जेल में पीसीओ

Sun, 29 Dec 2013 08:05 PM IST
मयंक तिवारी, गुड़गांव
मयंक तिवारी, गुड़गांव Updated Sun, 29 Dec 2013 08:05 PM IST
विज्ञापन
what! pco in jail

माडर्न जेल भोंडसी में बंद कैदी पहले बाहरी लोगों से बात करने के लिए तरसते थे लेकिन आजकल जेल में खुलेआम पीसीओ चलाया जा रहा है। जेल प्रशासन को जेल में पीसीओ की जानकारी मिली तो पूरा स्टाफ आश्चर्यचकित हो गया। मामले का खुलासा होने पर इसकी जांच अपराध शाखा को सौंप दी है।

विज्ञापन


माडर्न जेल भोंडसी में कैदियों के पास से पुलिस व जेल प्रशासन लगातार छापेमारी करके 49 मोबाइल फोन व 63 सिमकार्ड बरामद कर चुकी है। साउथ जोन की पुलिस की ओर से जेल अधीक्षक के बयान पर मामला दर्ज होने के बाद जांच अपराध शाखा को सौंप दी गई है। पहले चरण में हुई छापेमारी के बाद पुलिस को सिम कार्ड डिटेल से पता चला है कि एक-एक सिमकार्ड पर बैरक में रहने वाले 40-50 विचारधीन कैदियों ने लोगों से बात हुई है। डीसीपी साउथ राहुल शर्मा के अनुसार ज्यादातर मोबाइल व सिम कार्ड सजायाफ्ता कैदियों के हैं। जो अपने मोबाइल रखने का राज छुपाने के लिए बैरक में मौजूद अन्य कैदियों की भी बात करा कर उनको बराबर का आरोपी बना देते हैं। बदले में उनसे मोटी रकम बसूली जाती है। अपराध शाखा व साइबर सेल की टीम पूरे मामले की बारीकी से जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन


जेल में बंद कैदी को अपने परिजनों तथा दोस्तों से मोबाइल पर बात करने के लिए पैसा देने में कभी गुरेज नहीं करते। जेल में पीसीओ चलाने वाले कैदी प्रति काल का 25 से 50 रुपये बसूलते हैं। इसके अलावा जितनी लंबी कॉल होगी उतना अधिक पैसा होगा। जेल में कैदी के पास मोबाइल पाए जाने पर छह माह की सजा का प्रावधान है। सजायाफ्ता कैदी की सजा में अगर छह माह और जुड़ जाता है तो उन पर कोई असर नहीं पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे पहुंचता जेल में मोबाइल

मोबाइल का अलग-अलग पार्ट बारी-बारी से पेशी पर आने के दौरान भीतर पहुंचता है। दीवार के किनारे फेंक कर भीतर पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। घी, तेल व फल, चप्पल के माध्यम से कैदियों तक पहुंचती है सिम।


अब तक की छानबीन में इस बात का खुलासा हुआ है कि सिम कार्ड धारक बैरक में अन्य लोगों से भी पीसीओ की तर्ज पर बात करा कर अपराध छुपाने का प्रयास करता है। पुलिस इस समस्या से निपटने का उपाय तलाश रही है।
राहुल शर्मा, डीसीपी साउथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed