{"_id":"64b4fd6b5d8919580c083508","slug":"weather-changed-in-haryana-people-troubled-by-humid-heat-due-to-sunshine-fields-submerged-in-flood-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में मौसम बदला: धूप निकलने से लोग उमस वाली गर्मी से परेशान, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खेत जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में मौसम बदला: धूप निकलने से लोग उमस वाली गर्मी से परेशान, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में खेत जलमग्न
Mon, 17 Jul 2023 02:05 PM IST
नवीन दलाल
ऑनलाइन डेस्क, रोहतक (हरियाणा)
ऑनलाइन डेस्क, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 17 Jul 2023 02:05 PM IST
सार
हरियाणा में मौसम में बदलने से पानीपत में सोमवार को हल्के बादल छाए हुए थे। वहीं, करनाल में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक रिमझिम बारिश हुई है। कैथल में सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
हरियाणा का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जिसके कारण कई जिलों में धूप खिली हुई है तो कहीं-कहीं बुंदाबांदी हुई है। पानीपत में सोमवार को हल्के बादल छाए हुए थे। वहीं, मौसम विभाग ने इस सप्ताह बारिश का अनुमान जताया गया है। पानीपत में रविवार देर शाम को बारिश करीब पांच एमएम बारिश दर्ज की गई। यमुना के साथ लगते गांवों में कई सौ एकड़ पानी फसल अभी पानी में है। किसानों को फसल खराब होने का खतरा सताने लगा है।
विज्ञापन
करनाल में रिमझिम बारिश
करनाल में सुबह नौ बजे से 11 बजे तक रिमझिम बारिश हुई है। जिसके बाद धूप निकली जिसे उमस की स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन का बारिश का अनुमान लगाया है। करनाल से सभी क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई है।
विज्ञापन
कैथल में निकली तेज धूप
कैथल में सोमवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। बीते दो दिन आसमान में घने काले बादल छाए हैं। पिछले दो दिन से बारिश की स्थिति बन रही है। लेकिन बारिश नहीं हो रही। मौसम विभाग ने आगामी एक दिन तक बारिश की संभावना जताई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन